फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   electric wire in field

Sirsa News: मलड़ी-मत्तड़ रोड पर 12 दिन से टूटी पड़ी बिजली लाइन, भड़के किसान

Sat, 23 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
electric wire in field
मलड़ी से मत्तड़ रोड पर गिरे बिजली के तार।
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, खेतों व सड़क किनारे गिरी तारों से हादसे का खतरा बढ़ा
विज्ञापन




फोटो 22,23 व 24

रोड़ी। गांव मलड़ी से मत्तड़ रोड पर बिजली निगम की लापरवाही सामने आई है। यहां पर बिजली के तार टूटकर खेतों व सड़क किनारे गिरे पड़े हैं लेकिन बिजली निगम की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


किसानों का कहना है कि 10-12 दिन पहले स्पार्किंग होने के कारण रोड़ी बिजली घर से चलने वाली लहंगेवाला प्रथम लाइन के बिजली के तार टूटकर खेतों व सड़क किनारे गिर गए थे। ग्रामीणों ने कई बार रोड़ी बिजली घर जाकर व फोन के माध्यम से शिकायत दी लेकिन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

गांव मलड़ी निवासी किसान महेंद्र सिंह, बूटा सिंह व गुरलाभ सिंह ने बताया कि नीचे गिरे बिजली के तारों से क्षेत्र में लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद विभाग पूरी तरह बेपरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली निगम को बार-बार सूचना देने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर किसानों की ओर से बनाया गया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसानों का कहना है कि पहले भी इसी लाइन से कई हादसे हो चुके हैं लेकिन निगम ने कोई सबक नहीं लिया।




करंट लगने से युवक किसान की मौत
गांव मलड़ी निवासी किसानों ने बताया कि बीते बुधवार 35 वर्षीय किसान बलविंदर सिंह की खेत में मोटर के स्टार्टर से करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। बलविंदर सिंह इकलौता बेटा था। गांव अभी तक इस हादसे के सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बदहाल होने के बावजूद निगम गंभीरता नहीं दिखा रहा।







धान के सीजन में ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगी थी आग

ग्रामीणों ने बताया कि धान सीजन के दौरान इसी बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण धान की पराली की गांठें ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली में आग लग गई थी। आग लगने से ट्रैक्टर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब फिर से तार टूटकर खेतों और सड़क किनारे पड़े हैं। इससे ग्रामीणों व राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है।







कोट्स
10-12 दिन से बिजली के तार खेतों और सड़क के किनारे टूटे पड़े हैं। निगम को कई बार शिकायत दी जा चुकी है लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। नीचे गिरे तारों से हर समय हादसे का डर बना हुआ है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों को मजबूरन रोड जाम करना पड़ेगा।


-किसान तरसेम सिंह, मलड़ी।







पहले भी इसी बिजली लाइन से स्पार्किंग होने के कारण आग लगने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा है। गांव में हाल ही में करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। इससे लोग डरे हुए हैं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर टूटे तारों को दुरुस्त करवाना चाहिए।

-ग्रामीण गुरप्रीत सिंह, मलड़ी।




कोट्स


मुझे इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं है। संबंधित कर्मचारियों को आदेश देकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

-रवि कंबोज, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed