फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electric scooter riding student injured after being hit by car, case registered

Sirsa News: कार की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार छात्रा घायल, केस

Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Electric scooter riding student injured after being hit by car, case registered
सिरसा। सेक्टर 19 के पास पीर बाबा दरगाह के सामने कार चालक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा 23 दिसंबर की सुबह साढ़े 8 बजे का है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में परनीत कौर निवासी गांव वैदवाला ने बताया कि वह अपनी सहेली शगनदीप के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। जब वे दोनों सेक्टर 19 के पास पीर बाबा दरगाह के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों नीचे गिर गई।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके गांव का हरदेव सिंह वहां पर आ गया। उसने उसे कार चालक की मदद से संजीवनी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं कार चालक उसके बाद मौके से चला गया। पुलिस ने घायल छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार की टक्कर से कानूनगो घायल

रोड़ी। गांव मलकान वासी हरविंद्र को गाड़ी चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरविंद्र ने बताया कि वह रेवन्यू विभाग में कानूनगो के पद पर कुशाल गांव में कार्यरत है। 24 दिसंबर को वह अपनी गाड़ी में सवार सरकारी काम से गांव जोड़किया जा रहा था। जब वह रोड़ी से कुछ दूर पहुंचा तो सुरतिया की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसके हाथ और पैर में चोटें आई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बठिंडा के प्रकाश अस्पताल में दाखिल करवाया। संवाद




खेत से लौट रहे शख्स पर हमला, चार लोगों पर केस दर्ज

रोड़ी। गांव थिराज में खेत से घर लौट रहे शख्स पर चार लोगों ने तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। जब घायल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

पुलिस को दी शिकायत में प्रगट सिंह निवासी गांव थिराज ने बताया कि वह 24 दिसंबर की शाम साढ़े 6 के करीब खेत से घर लौट रहा था। जब वह घर के पास वाली गली के पास पहुंचा तो उस पर काला सिंह, जसवीर उर्फ ज्ञानी, प्रकाश और आकाश ने उस पर तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया।


घायल प्रगट के अनुसार उसके लड़के रमन पर काला सिंह, प्रकाश, जसवीर सिंह उर्फ ज्ञानी व आकाश ने हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में उनका समझौता हो गया था, पर आरोपी उससे रंजिश रखे हुए थे। आरोपी है कि इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर काला सिंह, जसवीर उर्फ ज्ञानी, प्रकाश और आकाश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed