फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electric machine installed in Rambagh of Kalanwali, cremation will be done with electricity and gas technology.

Sirsa News: कालांवाली के रामबाग में लगी इलेक्ट्रिक मशीन, बिजली व गैस तकनीक से होगा दाह संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Electric machine installed in Rambagh of Kalanwali, cremation will be done with electricity and gas technology.
कालांवाली। शहर का रामबाग में अब इलेक्ट्रिक मशीन से दाह संस्कार होगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन और रामबाग कमेटी ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। रामबाग में दाह संस्कार के लिए लगाई गई इलेक्ट्रिक मशीन का सात फरवरी को ट्रायल लिया जाएगा। यह ट्रायल चंडीगढ़ की तकनीकी टीम के द्वारा लिया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद इलेक्ट्रिक मशीन से दाह संस्कार शुरू होने पर लकड़ियों व समय की बचत होगी। इससे प्रदूषण से राहत मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन के द्वारा रामबाग में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से दाह संस्कार करने के लिए इलेक्ट्रिक मशीन लगाई गई है। दाह संस्कार मशीन बिजली से संचालित होगी। इसमें पावर कट बाधा पैदा नहीं कर सकेगा। मशीन में गैस का भी ऑप्शन होगा। पावर कट की स्थिति में गैस ऑप्शन से मशीन को संचालित किया जा सकेगा। इससे पहले भी रामबाग में एक भट्ठी लगी हुई है। इसमें दाह संस्कार के लिए लगभग 70 किलोग्राम लकड़ी खर्च होती है।
विज्ञापन


हर साल होते है 200 से 300 दाह संस्कार

कालांवाली में हर साल करीब 200 से 300 के बीच दाह संस्कार किए जाते हैं। परंपरागत तरीके से होने वाले दाह संस्कार पर करीब 3 से 4 क्विंटल लकड़ियां और कई तरह की सामग्री देने के बाद मुखाग्नि दी जाती है। लकड़ियों के जलने से काफी मात्रा में प्रदूषण होता है। इसके अलावा परंपरागत दाह संस्कार में लगभग 2 से 4 घंटे का समय लगता है। नई तकनीक की दाह संस्कार भट्टी कवर्ड एरिया में लगाई गई है। ऐसे में आंधी, बरसात आदि की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। साथ में हर साल खर्च होने वाली लाखों रुपयों की लकड़ियों की बचत होगी। इलेक्ट्रिक मशीन में बिजली या गैस की लागत लकड़ियों के मुकाबले आधे से भी कम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------------------
रामबाग में दाह संस्कार के लिए लगाई गई इलेक्ट्रानिक मशीन लगभग एक माह में शुरू हो जाएगी। नई तकनीक से दाह संस्कार पर खर्च होने वाली लकड़ियों, समय आदि की बचत होगी। साथ में प्रदूषण कम होने से पर्यावरण सरंक्षण को भी बढ़ावा मिलेगी। - सुरेश सिंगला रंटी, प्रधान, रामबाग कमेटी, कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed