फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election, wining by 3 vote, Sirsa News, Hindi News, politics, Sirsa

आढ़ती एसोसिएन के चुनाव में कड़ी टक्कर, 3 वोट से जीते सुरेंद्र

Tue, 22 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 22 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Election, wining by 3 vote, Sirsa News, Hindi News, politics, Sirsa
आढ़ती एसोसिएन के चुनाव - फोटो : Bureau

प्रदेश की सबसे बड़ी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। इस चुनाव में कांटे की टक्कर में सुरेंद्र मिंचनाबाद ने मात्र तीन वोटों से प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। इसी प्रकार उपप्रधान के लिए विजय चौधरी को विजय मिली और सचिव के लिए देवराज कंबोज विजेता बने। यह कार्यकारिणी तीन वर्ष के लिए चयनित की गई है। चुनाव में कांटे की टक्कर के चलते 612 में से 609 वोट पड़े।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मंडी में मचे चुनावी घमासान के बाद आज चुनाव से विराम लग गया। जनता भवन में आयोजित हुए चुनाव सुबह नौ बजे आरंभ हो गए थे और साढ़े चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी गई। इसमें प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेंद्र मिचनाबाद को 306 वोट हासिल हुए जबकि मामूली अंतर से हारे हरदीप सरकारिया को 303 वोट मिले।
विज्ञापन


दोनों उम्मीदवारों में मुकाबला इतना नजदीकी था कि मंडी में एक सप्ताह से चल रहे घमासान में हार-जीत के कयास लगाने मुश्किल हो गए थे। मिचनाबाद के लिए राह काफी कठिन प्रतीत हो रही थी लेकिन ऐन वक्त पर बाजी मारने में सफल रहे। इसी प्रकार उपप्रधान के लिए विजय चौधरी ने 317 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी महेंद्र पाल को 25 मतों से पराजित किया। विजय चौधरी की जीत का रास्ता लगभग साफ ही प्रतीत हो रहा था। सचिव पद के लिए देवराज कंबोज ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्याम बंसल को 59 वोटों से पराजित किया। पिछले एक सप्ताह से मंडी में चुनावों को लेकर जोड़तोड़ का खेल चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के बाद विजेता रहे उम्मीदवारों के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। दिन भर चुनावी प्रक्रिया के दौरान जनता भवन में रौनक लगी रही। इस दौरान पुलिस कर्मी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। सभी विजेता रहे उम्मीदवारों ने आढ़तियों की भलाई के कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आढ़ती भाई को किसी प्रकार की समस्या आएगी तो एसोसिएशन उसके साथ खड़ी नजर आएगी। इसी प्रकार कृष्ण वधवा को गत सोमवार को ही सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया था। बिशम्भरलाल व हाकम सिंह मोंगा की देखरेख में चुनाव आयोजित हुए। चुनावी प्रक्रिया में एसोसिएशन के प्रबंधक बीरबल खन्ना का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed