फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Election preparations begin in the university, voting on 7 September

विश्वविद्यालय में चुनाव की तैयारियां शुरू, 7 सितंबर को मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Election preparations begin in the university, voting on 7 September
चौधरी देवीलाल ‌विश्वविद्यालय सिरसा। - फोटो : comp
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में कार्यकारी परिषद और कोर्ट में प्राध्यापक सदस्यों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव की घोषणा कर दी है। नामांकन शुरू हो गया है और 25 अगस्त से को शाम 4 बजे तक नामांकन भरा जा सकता है। 7 सितंबर को चुनाव होगा। चुनावी बिसात बिछने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक प्राध्यापकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी की ओर से कार्यकारी परिषद और कोर्ट में प्राध्यापकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए सदस्यों का चुनाव किया जाता है। प्राध्यापकों को छोड़कर सहायक प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सदस्य बनने के लिए चुनाव मैदान में होंगे। इसके लिए प्राध्यापकों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। सोमवार को यूनिवर्सिटी प्राध्यापकों ने मीटिंग करके मंथन किया। बता दें कि इस चुनाव में 30 असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर भाग लेंगे। इनमें से ही चुनाव भी लड़ सकेंगे और वोटिंग भी कर पाएंगे। वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। 7 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा। सीवी रमन भवन स्थित सेमिनार हॉल में चुनाव प्रक्रिया चलेगी और चुनाव के तुरंत बाद मतगणना होगी और परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये है चुनाव शेड्यूल
तारीख इवेंट
25 अगस्त तक नामांकन हो सकेगा।
27 अगस्त तक कार्यकारी परिषद और कोर्ट के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी।
1 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
3 सितंबर फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट चस्पा की जाएगी।
7 सितंबर चुनाव और इसके बाद परिणाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed