{"_id":"636d34852c67aa08f903f6d6","slug":"election-campaign-ends-voting-for-village-chaudhar-tomorrow-sirsa-news-hsr6467957108","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमा चुनाव प्रचार, गांव की चौधर के लिए मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमा चुनाव प्रचार, गांव की चौधर के लिए मतदान कल
विज्ञापन
गांव में चुनाव प्रचार करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। गांव की सरकार बनाने के लिए कल चुनाव होंगे। वीरवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। जिले की 339 पंचायतों में से 33 सरपंच सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। 21 गांवों की पूरी पंचायत ही चुनी जा चुकी है। अब 306 सरपंच पद के लिए 1136 उम्मीदवार व 1011 पंच पद के लिए 4506 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनका भाग्य शनिवार को मशीनों में बंद होगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सुरक्षा को भी बढ़ाया है।
सरपंच और पंच पद के चुनावों के लिए वीरवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भी सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए आदेश भी दिए गए। चुनाव प्रचार करने का वीरवार को अंतिम दिन रहा। सरपंच और पंच पद के लिए मैदान में खड़े उम्मीदवारों ने अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी। इसके बाद शुक्रवार को उम्मीदवार जन संपर्क अभियान ही चला पाएंगे और साउंड बंद रखेंगे। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को ही पोलिंग पार्टियां चुनाव करवाने के लिए बूथों के लिए रवाना होंगी। जिले के 929 बूथों पर चुनाव करवाया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। जिले के सात लाख 28 हजार 143 मतदाता वोट डालने के लिए केंद्रों पर पहुंचेंगे ।
पंच पद के लिए 4506 उम्मीदवार मैदान में
जिले में कुल 3570 पंच के पद हैं। इनमें से 2559 प्रत्याशी सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। जिले में अब 1011 पदों के लिए चुनाव होगा। इन पदों के लिए अब 4506 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 2486 पुरुष व 2020 महिलाएं अब मैदान में हैं।
विज्ञापन
सरपंच पद के लिए 1136 उम्मीदवार मैदान में
जिले में 339 सरपंचों के पद हैं। इनमें से 33 सरपंचों को सर्वसम्मति से चुना गया है। जिसके बाद अब जिले में 306 सरपंचों के पद के लिए चुनाव होने हैं। सरपंच पद के चुनावों के लिए कुल 1136 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें से 593 पुरुष व 543 महिलाएं मैदान में हैं। 12 नवंबर को छोटी सरकार के उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम मशीनों में बंद होगा ।
ऐलनाबाद : 131 सरपंच व 210 पंच प्रत्याशी चुनावी मैदान में
ऐलनाबाद। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक हर घर के दरवाजे तक पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक ढोल की थाप पर नाचते गाते हुए नजर आए। अंतिम दिन के चुनाव प्रचार में महिलाओं ने भी अपना भरपूर योगदान दिया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार विवेक गोयल ने बताया कि ऐलनाबाद ब्लॉक में कुल 47 ग्राम पंचायतें है। इनमें से ग्राम पंचायत मूसली व दलीप नगर की दो ग्राम पंचायतों की सर्वसम्मति हो चुकी है और ग्राम करीवाला, थेड़ दिया सिंह, ढाणी संता सिंह में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसलिए अब 42 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए 136 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन पांच सरपंच सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद अब 131 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐलनाबाद ब्लॉक के 486 वार्डों में से 378 वार्डों में पंच पद के लिए सहमति बन गई है। आठ वार्डों में किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया है। इसलिए अब 100 वार्डों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए 210 पंच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अब 12 नवंबर को ब्लॉक ऐलनाबाद के 91281 मतदाता उक्त उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गांव में खाली नजर आती कुर्सियां- फोटो : Sirsa