फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elected women representatives were informed about the techniques of effective communication

Sirsa News: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को प्रभावी संवाद की तकनीक के बारे में बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elected women representatives were informed about the techniques of effective communication
सिरसा। ग्राम स्वराज अ​​भियान के तहत निर्वाचित प्रतिनि​धियों को गतिवि​धि करवाते हुए प्र​शिक्षक। 
सिरसा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत डीपीआरसी भवन में जिला परिषद एवं पंचायत समिति की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को 3 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रतिनिधियों को प्रभावी संवाद की तकनीक के बारे में बताया गया। साथ ही प्रतिभागियों की सहभागिता, सीख और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सार्थक संवाद हुआ।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत महिला अनुकूल पंचायत के तहत महिलाओं को नेतृत्व और पंचायत कार्य संचालन में सक्षम बनाना रहा। सिरसा जिले में एचआईआरडी पंचायत राज विभाग की तरफ से सिरसा जिले की सभी महिला जिला परिषद सदस्य व ब्लाॅक समिति सदस्य का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरे जिले की महिला निर्वाचित सदस्यों को दो बैच में बांटा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र रहे।
विज्ञापन




दूसरे दिन महिला थाना प्रभारी दर्शना व तीसरे दिन एडवोकेट बलबीर कौर गांधी रहे। सभी मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य के माध्यम से निर्वाचित महिलाओं को अपना कार्य खुद करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. मोनिका गोदारा व मास्टर ट्रेनर नीलम कासनिया व शिल्पा पंचाल रही। कोऑर्डिनेटर एडवोकेट धर्मपाल कासनिया व अमरीक शेरगिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनिका गोदारा ने बताया कि यह ट्रेनिंग पंचायती राज विभाग के दिशानिर्देश से इंटेको टेक्निकल सर्विसेज की देखरेख में हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत प्रभावी रहा। महिलाओं ने कहा कि हमने यहां आकर बहुत कुछ सीखा है, आगे से हम अपना कर्तव्य पालन खुद करेंगे। सभी ट्रेनर ने बहुत बेहतरीन ढंग से प्रशिक्षण दिया। सभी महिलाओं ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण होते रहना चाहिए और हम सब सरकार के पंचायती विभाग की धन्यवादी हैं, जो हम महिलाओं के लिए लिए इतना प्रभावशाली प्रशिक्षण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed