फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly man sentenced to 5 years in prison for sexually assaulting a Class 5 student

Sirsa News: 5वीं कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले बुजुर्ग को 5 साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly man sentenced to 5 years in prison for sexually assaulting a Class 5 student
सिरसा। पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के दोषी 83 वर्षीय बाबूलाल को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मंगलवार को पांच साल की सश्रम कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि जुर्माने की राशि में से 15 हजार रुपये पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे, ताकि उसे कुछ राहत मिल सके। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मई 2022 में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि 31 मई 2022 को दोपहर लगभग तीन बजे वह पड़ोस की दुकान से सामान लेने गई थी। दुकान पर आरोपी बाबू लाल अकेला था। छात्रा ने जब उसने शैंपू और कोल्ड ड्रिंक मांगी, तो बाबू लाल ने उसे चारपाई पर बैठने को कहा। जब उसने मना किया तो जबरदस्ती चारपाई पर बैठाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। घटना के दौरान छात्रा का भाई मौके पर पहुंच गया, जिसे देखकर आरोपी ने छात्रा को छोड़ दिया। डरी-सहमी छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। छात्रा के बयान पर पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed