फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly man dies a tragic death in a road accident on the Kalanwali-Desumalkana road in Sirsa

सिरसा: कालांवाली-देसूमलकाना रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पिकअप सवार फरार

Thu, 15 Oct 2026 11:11 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली Published by: Naveen Updated Thu, 15 Oct 2026 11:11 AM IST
सार

दर्शन सिंह रोजाना की तरह साइकिल पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास कालांवाली की ओर से आ रही एक पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Elderly man dies a tragic death in a road accident on the Kalanwali-Desumalkana road in Sirsa
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

कालांवाली-देसूमलकाना रोड पर वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय दर्शन सिंह की मौत हो गई। दर्शन सिंह गांव देसूमलकाना के रहने वाले थे और कालांवाली में सब्जी की दुकान पर काम करते थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दर्शन सिंह रोजाना की तरह साइकिल पर सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास कालांवाली की ओर से आ रही एक पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और दर्द असहनीय होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई और पिकअप सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार पिकअप सवार की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक दर्शन सिंह के दो शादीशुदा बेटे हैं जो मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed