फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Elderly and young man die after being hit by train

Sirsa News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग और युवक की मौत

Fri, 06 Dec 2024 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Elderly and young man die after being hit by train
कालांवाली। शहर में मानसिक रूप से परेशान एक बुजुर्ग और युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पहली घटना वीरवार शाम को हुई। गदराना फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय मद्दी सिंह निवासी गांव गदराना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को रात्रि करीब 11 बजे सूचना मिली कि गदराना रोड पर एक शव रेलवे लाइन पर पड़ा है। इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद परिजनों के बयान के आधार पर सिरसा से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का कहना था कि मद्दी सिंह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और शाम को घर से बिना बताए चला गया था।
विज्ञापन


दूसरी घटना शुक्रवार को सुबह की है। सिरसा से बठिंडा जा रही गोरखपुर धाम सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी वार्ड नंबर तीन, मंडी कालांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार के माता-पिता का पहले से ही देहांत हो चुका है। करीब 20 दिन पहले उसके चाचा का भी निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण दीपक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। दीपक कुमार मेहनत मजदूरी करता था और अविवाहित था। उसकी शादीशुदा दो बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed