{"_id":"66ddf1653c4c6cb9030f38d4","slug":"eight-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-pond-in-risaliakheda-village-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125376-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव रिसालियाखेड़ा में जोहड़ में डूबने से आठ वर्ष की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव रिसालियाखेड़ा में जोहड़ में डूबने से आठ वर्ष की बच्ची की मौत
Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव रिसालियाखेड़ा की कोमल का फाइल फोटो। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव रिसालिया खेड़ा में जोहड़ में डूबने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची शनिवार शाम को जोहड़ में पशुओं को पानी पिलाने के लिए गई थी। रविवार को बच्ची का शव जोहड़ से बरामद हुआ है।
गांव रिसालिया खेड़ा निवासी दलीप सिंह की आठ साल की बेटी कोमल कक्षा चौथी में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार शाम को करीब साढ़े चार बजे वह पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव के जोहड़ पर लेकर गई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह जोहड़ में डूब गई। दूसरी ओर जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने सोशल मीडिया पर बच्ची का फोटो शेयर कर लोगों से उसे ढूंढ़ने का आग्रह किया। परिजनों ने गांव में लगे सीसीटीवी चेक किए तो कोमल पशुओं को लेकर जोहड़ की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने उसे जोहड़ के पास ढूंढ़ना शुरू किया। रविवार सुबह उसका शव जोहड़ से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।