फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Efforts to protect against malnutrition and anemia, in the first phase three lakh children were fed deworming pills

Sirsa News: कुपोषण व एनीमिया से बचाने कवायद, पहले चरण में तीन लाख बच्चों को खिलाई कृमि नाशक गोली

Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 15 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Efforts to protect against malnutrition and anemia, in the first phase three lakh children were fed deworming pills
आंगनबाड़ी में बच्ची को गोली ​खिलाते डॉ. महेंद्र सिंह भादू व स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 4.15 लाख बच्चों को कुपोषण व एनीमिया से बचाने के लिए कृमि नाशक गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके तहत नागरिक अस्पताल में वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने दावा किया कि वीरवार को अभियान के तहत करीब तीन लाख बच्चों व व्यस्कों को कृमि नाशक गोली खिलाई गई है।
सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि नाशक गोलियां खिलाई जाएंगी। इसमें सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, कोचिंग सेंटर आदि में बच्चों को कवर किया जाएगा। बच्चों को यह गोली बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पेट में ज्यादा कीड़े होते हैं, उन्हें दवा खाने पर मिचली, चक्कर या घबराहट की दिक्कत हो सकती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह चबाने वाली गोली है, ताकि पेट के कीड़े का खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


दूसरे राउंड के लिए 11 टीमों का गठन
दूसरे राउंड में 20 फरवरी को माप दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिलेभर में 11 टीमों का गठन किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के जिले में ब्लॉक अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दवा से नुकसान होने पर हेल्प लाइन 108 पर करें काॅल
उप सिविल सर्जन डॉ. शम्मी जिंदल ने बताया कि कृमि नाशक गोली खाने से किसी बच्चे को परेशानी होती है तो तुरंत 108 नंबर पर फोन कर संपर्क कर सकते हैं। एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से वैसे तो कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि 1 से 2 साल के बच्चों को आधी गोली चम्मच में पीस कर खिलानी चाहिए। दो से तीन साल के बच्चों को पूरी गोली चम्मच में पीस कर खिलानी चाहिए। तीन से 19 साल तक के बच्चों व महिलाओं को पूरी गोली चबाकर खानी है। ध्यान रहे कि यह गोली खाली पेट न खाई जाए।



यह गोली एक साल से ऊपर की उम्र का कोई भी व्यक्ति खा सकता है। इससे कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इस अभियान के तहत जिलेभर के 4.15 लाख बच्चों को गोलियांं खिलाई जाएंगी। वीरवार को करीब तीन लाख बच्चों को दवा खिलाई गई है। - महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed