फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Efforts are being made to save the city Sirsa and Fatehabad from floods

Haryana Flood: सिरसा और फतेहाबाद शहर को बचाने की जद्दोजहद, बनाया दो किलोमीटर का खाला

Sat, 22 Jul 2023 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 01:07 AM IST
सार

फतेहाबाद में बाढ़ से बचाने के लिए दो किलोमीटर का खाला बनाया गया। मुंशीवाली माइनर पर दो जगह कट लगाए गए। वहीं पानी का बहाव सिरसा की ओर हो गया। जिले में अब तक 121 गांव बाढ़ व बारिश के पानी से प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
Efforts are being made to save the city Sirsa and Fatehabad from floods
फतेहाबाद के स्टेट हाइवे रतिया रोड पर भरा बाढ़ का पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रशासन की ओर से सिरसा और फतेहाबाद शहर को बचाने की जद्दोजहद युद्धस्तर पर जारी है। सिरसा में बाजेका रोड और फुलकां गांव के पास रंगोई नाला का पानी जमा हो गया है। सिरसा में अब घग्गर नदी का जलस्तर 58 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। वहीं, फतेहाबाद में प्रशासनिक अमले ने शुक्रवार को भी मुंशीवाली माइनर को तोड़ दिया है।

विज्ञापन


सिरसा जिले में शुक्रवार सुबह गांव बाजेकां के पास से रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के बाद इसका पानी नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भी जमा हो गया है। वहीं, रंगोई नाला पर बने नेशनल हाईवे के पुल से पानी का रिसाव होने पर आवाजाही बंद कर दी और रूट डायवर्ट कर वन वे किया गया है। शहर को बचाने के लिए अब प्रशासन की ओर से गांव बाजेकां और फूलकां रोड पर आठ से 10 फुट तक ऊंचा तटबंध बनाया गया है।
विज्ञापन


सिरसा जिले में अब घग्गर नदी का जलस्तर 58 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जिले के अब 49 गांवों के साथ घग्गर का पानी लग चुका है और 28 गांवों में स्थिति काफी खराब है। इन गांवों में कभी भी तटबंध टूटने के बाद गांव में पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जिले के अभी एक गांव बुर्जकर्मगढ़ का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है, जबकि इस गांव के बाहर बने करीब 30 मकानों में दरारें आ चुकी है। प्रशासन की ओर से शहर को बचाने के लिए बाजेका रोड और फुलकां गांव के खतरे वाले क्षेत्रों के रोड को ऊंचा उठा दिया है और यहां पर तटबंध बना दिया है।

फतेहाबाद जिले में बाढ़ का पानी शहर में न पहुंचे इसके चलते प्रशासन ने शुक्रवार को खान मोहम्मद के पास गांव में दो किलोमीटर लंबा खाला बना दिया, है, जिससे पानी निकल रहा है। इसके आगे मुंशीवाली माइनर के भी एक और छोर को तोड़ दिया गया है। फतेहाबाद से निकल रहे फोरलेन के एक ओर अभी भी पानी भरा हुआ है और हाईवे को वन-वे कर दिया गया है।

जिले में घग्गर नदी और रंगोई नाले के ओवरफ्लो होने के कारण पानी लगातार फतेहाबाद की ओर बढ़ रहा है। पानी को निकालने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने खान मोहम्मद के पास पोपलेन मशीन व 15 जेसीबी के माध्यम से दो किलोमीटर तक खाला खोद दिया है और पानी उसमें आने लगा है।

इस खाले के आगे मुंशीवाली माइनर को भी तोड़ दिया गया। यहां से पानी हिजरावां, हरिपुरा, दरियापुरा, डिंग, भावदीन व चौपटा से होते हुए फिर घग्गर में मिल जाएगा। वहीं, मुंशीवाली माइनर में वीरवार को लगाए गए कट से पानी तेजी से करनौली की ओर बढ़ने लगा है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों से वीरवार को मुंशीवाली माइनर में किए गए कट और खोदे गए खाल के कारण पानी शहर की सीमाओं व गांवों से आगे निकलने लगा है। हिसार-सिरसा बाईपास पर सड़क का एक छोर पूरी तरह से पानी से डूबा हुआ है और यहां पर मिट्टी से बड़े-बड़े तटबंध बना दिए हैं।

हिसार मेजर टूटी , 200 एकड़ खेतों में जलभराव
 शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हिसार मेजर नहर 55000 आरडी पर गांव पाली के पास टूट गई, जिससे करीब 200 से 250 एकड़ खेतों में पानी भर गया है। नहर को राजथल हेड से बंद करवाकर 5 घंटे की मशक्कत के बाद दुरुस्त कर दिया गया है। फिलहाल नहर टूटने का स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

रतिया में डूबा युवक, सिरसा में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौत
रतिया बुढलाडा मार्ग पर घग्गर नदी के पुल पर शुक्रवार दोपहर को कंवलगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक प्रदीप ने छलांग लगा दी। एनडीआरफ की टीमों को नदी में युवक की तलाश के लिए लगाया गया है। हालांकि, पानी का बहाव तेज होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि छलांग लगाने वाला युवक पानी के बहाव से काफी दूर तक निकल गया है।


वहीं, सिरसा में घग्गर नदी से प्रभावित गांवों में सेवा करते समय ट्राॅली से गिरने से बूटा सिंह पुत्र हरजेंद्र सिंह, निवासी जिला फाजिल्का गांव बकरैण नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed