फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Effort to make the district TB free, BCG vaccine given to 20 thousand people

Sirsa News: जिले को टीबी मुक्त करने की कवायद, 20 हजार लोगों को लगाया बीसीजी का टीका

Wed, 01 May 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Effort to make the district TB free, BCG vaccine given to 20 thousand people
नागरिक अस्पताल में जिला क्षय विभाग का भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में टीबी फ्री इंडिया अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बीसीजी टीकाकरण के लिए 2 लाख 66 हजार लाभर्थियों का चयन किया है। इनमें से अब तक 20 हजार लोगों को बीसीजी टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। बीसीजी का टीका लगवाने में पुरुषों से महिलाओं की संख्या ज्यादा है।
टीबी फ्री इंडिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में क्षय रोग को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहा है। विभाग की टीमें गांवाें में घर-घर जाकर टीबी मरीज की पहचान करके सहमति से टीका लगा रही है। जिले के सभी खंडों में 20308 लोगों को बीसीजी का टीका लगाया गया है। बीसीजी का टीका लगवाने वालों में 8874 पुरुष व 11434 महिलाएं हैं।
विज्ञापन



व्यस्क के हामी भरने पर ही होगा टीकाकरण

बच्चों को बीसीजी का टीका लगाने की प्रक्रिया पहले से ही चली आ रही है। अब टीबी फ्री इंडिया मुहिम के तहत व्यस्कों को भी बीसीजी का टीका लगाने पर जोर दिया जा रहा है। चयनित व्यस्कों को उनकी इच्छा के अनुसार यह टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आधार पर होता है टीकाकरण

- 18 साल से लेकर 60 साल के आयु वर्ग में पांच वर्ग बनाए गए हैं।

- इसमें रोग प्रतिरोध क्षमता कम होने वाले लोगों को शामिल किया गया है।

- बीते पांच वर्षों से क्षय रोगी की हिस्ट्री के आधार पर।

- बीते तीन साल से टीबी के संपर्क में रहे लोग।

- धूम्रपान करने वाले एवं मधुमेह से ग्रसित लोग।


बॉक्स
टीबी की बीमारी क्या है
ट्यूबरक्लोसिस एक क्रोनिक संक्रमण है, जो एयरबॉर्न बैक्टीरिया, माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस के कारण होता है। यह आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसमें कोई भी अंग प्रभावित हो सकता है। ट्यूबरक्लोसिस मुख्य रूप से तब फैलता है, जब लोग एक ऐसे व्यक्ति द्वारा दूषित हवा में सांस लेते हैं, जिसे यह सक्रिय बीमारी है। जिन लोगों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें टीबी का खतरा ज्यादा रहता है।


कोट्स
जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर बीसीजी टीकाकरण का काम किया जा रहा है। जिले में चयनित लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा है। जल्द ही इस अभियान को पुरा कर दिया जाएगा। -डॉ. नितिन सोमानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed