{"_id":"63b5ba64f9a86349d7253dd8","slug":"effect-of-jan-chetna-yatra-approval-given-for-appointment-of-five-experts-in-chautala-health-center-sirsa-news-hsr651603579","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जन चेतना यात्रा का असर, चौटाला स्वास्थ्य केंद्र में पांच विशेषज्ञों की नियुक्ति को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जन चेतना यात्रा का असर, चौटाला स्वास्थ्य केंद्र में पांच विशेषज्ञों की नियुक्ति को मिली मंजूरी
विज्ञापन
सिरसा। गांव चौटाला में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की मौत के बाद ग्रामीणों की ओर से बीते 34 दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जन चेतना यात्रा निकाल कर अब करनाल में सीएम आवास का घेराव किया। ऐसे में अब मुख्यालय ने चौटाला में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पांच विशेषज्ञों की नियुक्ति करने की मंजूरी दी दी है। अनुबंध के आधार पर ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात किए जाएंगे।
मुख्यालय के आदेश के बाद अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य जरूरत के अनुसार उनकी नियुक्ति की जाएगी। अनुबंध के आधार पर विशेषज्ञों की नियुक्ति करने के लिए विभाग की ओर से विज्ञापन और इसके पश्चात योग्यता के अनुसार ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। जन चेतना यात्रा की अगुवाई कर रहे किसान नेता राकेश फगोड़िया का कहना है कि जब तक स्थायी तौर पर विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। विभाग की ओर से अनुबंध के आधार पर ही विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाती है तो वह कुछ समय बाद ही अनुबंध खत्म कर देंगे। इसके पश्चात फिर से वहीं स्थिति बन जाएगी। अगर विभाग की ओर से स्थायी तौर पर विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सभी रिक्त पदों को नहीं भरा जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विधायक अमित सिहाग ने भी विधानसभा में उठाया था मुद्दा
डबवाली विधायक अमित सिहाग ने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया और उसके बाद इस मुद्दे पर मजबूत पैरवी करते हुए सरकार को घेरा था। सरकार व प्रशासन ने उनकी मांग को मानते हुए चौटाला अस्पताल को (एफआरयू) फॉरवर्ड रेफरल यूनिट बनाने के लिए कदम उठाए हैं और कॉन्ट्रेक्ट बेस पर पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए मंजूरी दी है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया लिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
मुख्यालय की ओर से चौटाला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पांच विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई है। अनुबंध के आधार पर विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा ।