फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education Department will meet the shortage of teachers, TGT teachers will be recruited in model schools

शिक्षकों की कमी पूरी करेगा शिक्षा विभाग, मॉडल स्कूलों में भर्ती होंगे टीजीटी शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Education Department will meet the shortage of teachers, TGT teachers will be recruited in model schools
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को अब टीजीटी शिक्षकों की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा। शिक्षा विभाग स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करेगा। विद्यालयों में इन पदों को भरने के लिए सेंटर फॉर टीचर एक्रीडेशन टीचिंग प्रोफेशनल (सीईएनटीए) टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन

जो शिक्षक इस टेस्ट को पास करेगा उसे ही इन स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी को पंजीकरण करना होगा। इसके लिए भी निदेशालय ने लिंक ओपन कर दिया है। वर्तमान में कई स्कूलों में तो विद्यार्थियों को पीजीटी ही पढ़ा रहे हैं। हिंदी से लेकर सामाजिक विज्ञान के पद भी रिक्त हैं। इधर, सामान्य राजकीय स्कूलों और मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी है। यहां भी काफी पद रिक्त हैं। विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार इन पदों को भरने के लिए अब हर माह सीईएनटीए टेस्ट लिया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण नौ जून से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी जिस माह पेपर देना चाहता है। उससे पिछले एक महीने की सात तारीख तक पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के लिए लिंक 24 घंटे खुला रहेगा। यह भी अवगत कराया है कि हर महीने अलग से कोई पत्र जारी नहीं होगा। परंतु यदि वर्तमान समय सारिणी में कोई परिवर्तन होता है तो सूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग हर वर्ष मार्च माह में लेता है विवरण
मार्च में भी शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की विद्यार्थियों की संख्या और कार्यरत शिक्षकों का विवरण मांगा था, ताकि नये सत्र से पहले ही व्यवस्था बनाई जा सकें। निदेशालय सभी उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में छठी से 12वीं तक विषयवार विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पीजीटी, टीजीटी के पद आवंटित या सृजित करेगा। अब इस टेस्ट के माध्यम से व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में टीजीटी की कमी को पूरा करने के लिए विभाग ने व्यवस्था बनाई है। शिक्षक टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इसके लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए लिंक ओपन हो गया है। - संतकुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed