{"_id":"63976abc93d46e51df6fc787","slug":"education-department-distributes-tablets-to-861-pgts-and-tgts-sirsa-news-hsr6495507146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शिक्षा विभाग ने 861 पीजीटी व टीजीटी को बांटे टैबलेट, बच्चों को कराएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शिक्षा विभाग ने 861 पीजीटी व टीजीटी को बांटे टैबलेट, बच्चों को कराएंगे काम
विज्ञापन
टैबलेट वितरण समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शिक्षा को डिजिटल करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के बाद अब शिक्षकों को भी टैबलेट दिए हैं। पहले चरण में 2258 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए थे। अब दूसरे चरण में बचे हुए पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं। इस दौरान 861 शिक्षकों को टैबलेट बांटे गए। शिक्षक अब इन टैबलेट से विद्यार्थियों को काम करवाएंगे।
अब तक कुल 33,392 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जा चुके हैं। पहले चरण में 25 हजार तो दूसरे चरण में 8,292 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। जिला के पीआरटी और एबीआरसी को 2258 टैबलेट वितरित किए गए हैं। इन टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक काम देंगे और पढ़ाएंगे। विभाग ने धारकों को सिम कार्ड भी दिए हैं। जिसमें 2जीबी डाटा प्रतिदिन के लिए दिया गया है। जिसका प्रयोग शिक्षा के लिए ही किया जा सकेगा।
शिक्षकों को टैबलेट पर रिपोर्ट देनी होगी अनिवार्य
जिन शिक्षकों टैबलेट वितरित किए गए हैं, उन शिक्षकों को विद्यार्थियों रिपोर्ट भी टैबलेट में देनी आवश्यक होगी। इसी के साथ होशियार विद्यार्थी से लेकर कमजोर विद्यार्थी तक का डाटा टैबलेट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। वहीं इन्हीं टैबलेट के माध्यम से शिक्षक सभी विद्यार्थियों की रिकॉर्ड भी देख पाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा संबंधी डाटा के अलावा नहीं चलेगा कुछ
टैबलेट के पहले चरण में शिक्षा विभाग द्वारा दावा किया गया था कि टैबलेट में शिक्षा संबंधी डाटा ही होगा। इसमें विद्यार्थी कुछ भी नहीं चला पाएंगे। लेकिन इसके बाद विद्यार्थियों ने टैबलेट में इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर को क्रेक करवा दिया। जिसकी सहायता से विद्यार्थी टैबलेट में सोशल मीडिया से संबंधित कोई भी एप चला सकता था। लेकिन एक बार फिर से शिक्षा विभाग द्वारा नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया है। जिसकी सहायता से टैबलेट में शिक्षा संबंधी सामग्री ही अपलोड किया गया है।
सोमवार को शिक्षा विभाग द्वारा पीजीटी और टीजीटी को कुल 861 टैबलेट वितरित किए गए हैं। पहले चरण में पीआरटी और एबीआरसी को 2,258 टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।
-नीरज पाहुजा, नोडल अधिकारी।