{"_id":"668d8324ae8c6a488a0f396a","slug":"ed-raids-7-locations-of-four-people-in-sirsa-in-money-laundering-case-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-122406-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मनी लॉन्ड्रिग मामले में ईडी ने सिरसा में चार लोगों के 7 ठिकानों पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मनी लॉन्ड्रिग मामले में ईडी ने सिरसा में चार लोगों के 7 ठिकानों पर मारे छापे
Wed, 10 Jul 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
जनता भवन रोड पर सुंदर लाल विजय कुमार की दुकान के पीछे की ओर तैनात पुलिस फोर्स।
सिरसा। फर्जी फर्म बनाकर सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लगाने के आरोप में सिरसा के चार व्यापारियों के सात ठिकानों पर मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दबिश दे दी। करीब 40 गाड़ियों में आए सात टीमों के सदस्यों ने आरोपियों के घर व प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। ईडी की कार्रवाई लगभग 15 घंटे तक जारी रही। टीम कार्रवाई के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर लौट गई। इस मामले में ईडी के अधिकारियों ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी है। टीम के सदस्य चंडीगढ़ नंबर की कैब में आए थे और इन्हीं में लौट गए। उनके साथ सुरक्षा के अलावा स्थानीय पुलिस थी। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर व बाहर जाने नहीं दिया गया।
सुबह ईडी की टीम अनाज मंडी में स्थित महेश बंसल के बेटे मोनिल बंसल की दुकान पर पहुंची। ईडी टीम ने यहां पर सुबह करीब 6 बजे दस्तावेज खंगालने आरंभ कर दिए। वहीं अन्य टीमों ने पद्म बंसल के मकान व प्रतिष्ठानों, रमेश अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर छापा मारा की। टीम ने सुबह 4 बजे से लेकर रात को साढ़े 7 बजे तक सभी मकानों व उनके प्रतिष्ठानों पर जांच की है और इस दौरान अनेक दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है।
महेश बंसल के बेटे मोनिल बंसल के अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर ईडी की टीम को करोड़ों रुपये के बिल बरामद हुए हैं। टीम को 25 से 30 बिल मिले हैं। टीम उनको अपने साथ लेकर गई है। टीम का प्रतिनिधित्व ईडी के अतिरिक्त निदेशक हरप्रीत सिंह कर रहे थे और उनके साथ पुलिस व अन्य अधिकारी भी थे। यही नहीं जांच के लिए बैंकों के मैनेजरों को भी साथ लिया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने पत्रकारों से किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से इन्कार कर दिया। टीम ने जब पद्म बंसल के आवास पर छापा मारा तो यहां पर उनका परिवार मौजूद था और वह टीम को देखकर घबरा गए। पहले पद्म बंसल की तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उनकी पत्नी की हालत खराब हो गई। परिजन उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद उनको वापिस घर लाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी को भी अंदर आने जाने नहीं दिया। इस मकान के अंदर बनी दुकान के किरायेदार भी जब सुबह अंदर जाने लगा तो उन्हें भी नहीं जाने दिया गया। टीम ने आरोपियों के जनता भवन रोड, अग्रसेन कॉलोनी, नंदन वाटिका, एचएसवीपी सेक्टर सिरसा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी छापा मारा है।
बता दें कि सिरसा में फर्जी फर्मों से संबंधित 21 मुकदमे विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। इनमें सिरसा निवासी महेश बंसल, पद्म बंसल, रमेश अरोड़ा व पद्म बंसल के पुत्र अमित बंसल सहित कई आबकारी व कराधान विभाग के 6 अधिकारी आरोपी हैं। काफी समय जेल में रहने के बाद पद्म बंसल सहित कई आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि महेश व अमित बंसल अभी भी जेल में हैं।
इस मामले की जांच करते विजिलेंस को पता चला था कि सिरसा में फर्जी फर्म चलाने का खेल वर्ष 2010 से 2015 तक खूब चला। आरोपियों ने करीब 27 फर्जी फर्म बनाकर 54 करोड़ रुपये तक रिफंड ले लिया। आरोपी फर्जी नाम पर फर्म बनाते, उसके बाद नकली बिल काटते और सरकार से जीएसटी रिफंड करवा लेते थे।
कारोबारी महेश बंसल से तो आईजी स्पेशल स्टाफ ने अप्रैल 2018 को भावदीन टोल नाका के पास एक कार से एक करोड़ 10 लाख रुपये बरामद किए थे। कार में कथित कॉटन कारोबारी महेश बंसल सवार था। महेश बंसल की ओर से बरामद नकदी को अपनी फर्मों की दर्शाया गया, लेकिन तत्कालीन आईजी हिसार संजय सिंह ने पूरे मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए। आईजी स्पेशल स्टाफ ने जब मामले की जांच की तो महेश बंसल की पोल खुलकर सामने आ गई।
ज्ञात रहे कि महेश बंसल व अन्य आरोपियों पर ईडी की शुरू से नजर थी। मंगलवार को हुई पड़ताल में भी ईडी को कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसमें अनेक फर्जी कंपनियों के नाम सामने आए हैं। साथ ही उन लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनका नाम फर्जी बिलों में शामिल था। ईडी अब दोबारा भी इस मामले में जांच कर सकती है।