फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Eat salad to avoid heat stroke and dehydration in summer

Sirsa News: गर्मी में हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खाएं सलाद

Thu, 18 Apr 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Eat salad to avoid heat stroke and dehydration in summer
सिरसा के दिल्ली पुल के नीचे रेहड़ी पर सजी मौसमी स​ब्जियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन व हीट स्ट्रोक से बचने अपनी थाली में सलाद को अवश्य शामिल करें। इसमें मुख्य रूप से तर, खीरा, तरबूज, नींबू, खरबूजा व टमाटर आदि शामिल हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अपनी डाइट में अगर सलाद में रूप में इनका प्रयोग किया जाता है, तो लोगों को काफी तक गर्मी से होने वाली बीमारियों से राहत मिल सकती है।
सिरसा की सब्जी मंडी में इन दिनों सलाद के तौर पर प्रयोग किए जाने वालीं मौसमी सब्जियां आने लगी हैं। सबसे अधिक डिमांड तर और खीरे की है। शहर में सब्जियों की रेहड़ियों पर तर, देसी खीरा व चाइनीज खीरा, तरबूज, खरबूजा, टमाटर व नींबू सजने लगे हैं। सिरसा में तर फतेहाबाद के गांव बड़ोपल से आ रही है। इसके बाद राजस्थान से तर आने लगेगी और इसके दामों में कमी आएगी। इसके अलावा देसी खीरा पंजाब के मलेरकोटला से आ रहा है। चाइनीज खीरा दिल्ली से आ रहा है। तरबूज फिलहाल पंजाब से आ रहा है और राजस्थान का तरबूज आने पर इसके दामों में भी कमी आएगी। सिरसा में खरबूजा राजस्थान से आ रहा है। इसकी कई वैरायटी आ रही हैं। इसके अलावा लोकल स्तर पर भी खरबूजा कुछ दिनों में आना शुरू हो जाएगा। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जब पंजाब से खरबूजा आने लगेगा तो इसके दामों में कमी आएगी। टमाटर व नींबू की सप्लाई सिरसा में गुजरात से हो रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार गर्मियों के इन तोहफों के दामों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फिर भी लोग सेहत को देखते हुए इनकी खरीदारी कर रहे हैं। सब्जी विक्रेता प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी में तर, टमाटर, खीरा व नींबू की खपत बढ़ गई है। आगे इनके दामों में और कमी आएगी।
विज्ञापन



ये हैं दाम
सब्जी अब पिछले साल
तर 30 रुपये 25 रुपये
देसी खीरा 15 रुपये 10 रुपये
चाइनीज खीरा 30 रुपये 25 रुपये
तरबूज 40 रुपये 20 रुपये
खरबूजा 30 रुपये 25 रुपये
टमाटर 20 से 25 रुपये 20 रुपये
नींबू 120 रुपये 120 रुपये
नोट: सभी दाम किलोग्राम में हैं


वर्जन
सलाद न सिर्फ गर्मी में बॉडी में पानी की कमी को पूरा करता है बल्कि वजन कम करने के लिए बेहतरीन फूड है। सबसे अधिक यह डिहाइड्रेशन से लोगों को बचाता है। सलाद में कई तरह की सब्जियां जैसे खीरा, टमाटर, तर का प्रयोग किया जा सकता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर को तंदरुस्त रखता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज होता है, जो गर्मी से हमारा बचाव करता है। लोगों को अपनी डेली डाइट में इनका प्रयोग अवश्य करना चाहिए। - डॉ. विश्वदीप जैन, एमडी, एसपीएस अस्पताल, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed