फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   E-ticketing: Trial for the second time, still no bus fare matched

ई टिकटिंग : दूसरी बार ट्रायल, फिर भी नहीं हुआ बस किराये का मिलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
E-ticketing: Trial for the second time, still no bus fare matched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज की बसों में ई टिकटिंग मशीनों के जरिये टिकट काटने का काम शुरू किया जाना है। इसके लेकर मशीनों का दूसरी बार ट्रायल लिया गया। इसमें मशीनों की स्पीड तो बेहतर पाई गई, लेकिन किराये का सही मिलान नही हो पाया। अब संबंधित कंपनी की ओर से पोर्टल पर फिर से किराये की सूची अपलोड की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने हरियाणा व साथ लगते राज्यों से भी सूची मांगी है।
करीब तीन माह पहले परिवहन विभाग ने सिरसा डिपो को 210 ई टिकटिंग मशीनें दी थी। इसके बाद इन मशीनों का चंडीगढ़ और दिल्ली के रूट पर ट्रायल लिया गया। पहले ट्रायल में मशीनों की स्पीड कम होने और किराया सही न होने के कारण परिचालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा था।इसके बाद इस मामले की जानकारी ई टिकटिंग मशीन संबंधित कंपनी को दी गई। इसके बाद कंपनी ने मशीनों की प्रोसेसिंग को बढ़ा दिया और किराये की लिस्टों को पोर्टल पर अपलोड किया और उसकी फीडिंग सभी मशीनों में दोबारा से की गई। इसके पश्चात अब विभाग ने फिर से मशीनों का ट्रायल लिया। दूसरे ट्रायल में मशीनों की प्रोसेसिंग तो ठीक हो गई लेकिन किराये की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया। इसमें मशीनों से निकलने वाली पर्ची पर स्टोपेज के अनुसार सही किराया नहीं पाया गया। इसके बाद अब विभाग की ओर से मुख्यालय को इसकी जानकारी दी गई है। अब परिवहन विभाग ने हरियाणा के साथ लगते अन्य राज्यों के किराये की लिस्ट भी मंगाई गई है। जिसे पोर्टल पर दोबारा से अपलोड किया जाएगा ।
विज्ञापन

तीन माह से स्टोर में पड़ी है सभी मशीनें
मुख्यालय नेे सिरसा डिपो को 210 ई टिकटिंग मशीनें दी गई थी। इनमें से कुछ मशीनों को ट्रायल के लिए ही निकाला गया था। लेकिन शेष मशीनें स्टोर में ही पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ई टिकटिंग मशीनों का दूसरी बार ट्रायल लिया गया है। इसमें प्रोसेसिंग ठीक हो गई है, लेकिन किराये में अंतर आ रहा है। इसके कारण अब मुख्यालय ने दूसरे राज्यों से भी किराये की सूची मांगी है। सभी राज्यों का किराया एक समान न होने के कारण स्थिति आड़े आ रही है। कंपनी की ओर से दोबारा से मशीनों में किराया अपलोड किया जाना है। - आत्माराम, इंस्पेक्टर, डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed