फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dussehra: Ravana getting ready to go to the battle, fire will erupt from his mouth and eyes

दशहरा : रण में जाने के लिए तैयार हो रहा रावण, मुख व आंख से उगलेगा आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dussehra: Ravana getting ready to go to the battle, fire will erupt from his mouth and eyes
रावण के विशाल पुतले को अंतिम रूप देता कारीगर। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में इस बार दशहरा पर्व काफी रोचक तरीके से मनाया जाएगा। रावण दहन प्रक्रिया में नई तकनीक का इस्तेमाल होगा तो वहीं झांकियों में भी काफी बदलाव नजर आएगा। शहर की दो प्रमुख संस्थाओं की ओर से अलग-अलग स्थानों के दशहरा ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सबसे प्राचीन ट्रस्ट श्री रामा क्लब की ओर से 80 फुट के रावण का पुतला तैयार किया गया है। वहीं कुंभकर्ण का पुतला 70 फुट का बनाया है। इसमें रावण मुख व आंख से आग उगलता नजर आएगा। वहीं विष्णु क्लब की ओर से तैयार किए गए रावण के पुतले के मुख से आवाज सुनाई देगी तो वहीं पुतला का दहन रिमोट से किया जाएगा। इसके अलावा शहर में निकलने जाने वाली शोभा यात्रा का नेतृत्व 12 फुट ऊंचे हनुमान जी करेंगे, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्री रामा क्लब की ओर से ऑटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण का दहन किया जाएगा, तो वहीं विष्णु क्लब की तरफ से चत्तरगढ़पट्टी बाईपास रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में दहन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री रामा क्लब के प्रधान अश्वनी बठला व निदेशक गुलशन वधवा ने बताया कि पुतला व झांकियां तैयार करने में डेढ़ माह का समय लगा है। डबवाली से विशेष कारीगर पिछले 10 वर्षों से रावण व कुंभकर्ण का पुतला बनाता है। पुतलों में आतिशबाजी के लिए बठिंडा से करीब तीन लाख रुपये के पटाखे मंगवाए गए हैं। रावण दहन सायं 6 बजे के बाद किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु क्लब के प्रधान दीपक सेठी के अनुसार शोभा यात्रा से लेकर रावण के पुतले में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि रावण का पुतले की ऊंचाई 60 फुट तो वहीं मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फुट रखी गई है। इसमें मुख्य अतिथि ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला तो वहीं अध्यक्षता राजन मेहता करेंगे।

दशहरा पर्व को लेकर तैयार की जा रही झांकी। संवाद

दशहरा पर्व को लेकर तैयार की जा रही झांकी। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed