{"_id":"5d7a67508ebc3e93b31a5bb9","slug":"dushyant-chautala-statement-sirsa-news-rtk51751407","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधी छिपकली घने माछर खावे कहावत भाजपा सरकार पर सटीक बैठती हैः दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधी छिपकली घने माछर खावे कहावत भाजपा सरकार पर सटीक बैठती हैः दुष्यंत चौटाला
Fri, 13 Sep 2019 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा/जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
लोगों संबोधित करते पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक जनता पार्टी के संयोजक पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने हलका डबवाली के गांव ओढ़ां, घुक्कांवाली, नुहियांवाली, बनवाला, रिसालियाखेड़ा, रत्ताखेड़ा, रामपुरा बिश्नोईयां, गोदिकां, अहमदपुर दारेवाला, कालुआना, अबूबशहर व डबवाली शहर में जनसभाओं में भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए बोला कि भाजपा सरकार पर सुधि छिपकली घने माछर खावे कहावत बिल्कुल फिट बैठती है, उन्होंने कहा कि सरकार दिखने में साफ है पर घोटाले करने में नंबर एक है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने बताया कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में सरकार में हुए दवा घोटाला, रोडवेज का किलोमीटर घोटाला, नौकरियां देने में घोटाला, माइनिंग ओवरलोडिंग घोटाला, बिजली मीटर घोटाला, नौकरियों के पेपर आए दिन लीक होने जैसे अनेक घोटालों को उन्होंने उजागर किया है। मुख्यमंत्री इलाके में आते हैं और इलाके के किसानों को गिरफ्तार कर लिया जाता है इससे बुरी बात और क्या हो सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने गांव अबूबशहर में भारी उपस्थिति को संबोधित करते हुए जिक्र किया कि इलाके के हालात बहुत खराब है, नशे ने हर घर में जगह बना ली है, चिट्टा जवानी बर्बाद कर रहा है, नहरी पानी की लगातार बंदी है, वाटर वर्क सूखे पड़े हैं, थाना तहसील व सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
भाजपा का खून खराबे से पुराना नाता: दिग्विजय चौटाला
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरुवार को जुलाना हलके के गांवों का दौरा किया। इस दौरान 22 सितंबर को रोहतक में होने वाले सम्मान दिवस समारोह के लिए न्योता दिया। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का खून-खराबे से पुराना नाता है। हरियाणा में आंदोलनरत 80 लोगों को सरेआम गोलियां मारी गई थी।