फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   During night travel, there shouldn't be any sign of danger, Congress leader Mukesh Prajapati demanded a thorough inspection of sleeper buses

Sirsa News: रात के सफर में न हो खतरे की आहट, कांग्रेस नेता मुकेश प्रजापति बोले-स्लीपर बसों की हो गहन जांच

Thu, 24 Sep 2026 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 24 Sep 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
During night travel, there shouldn't be any sign of danger, Congress leader Mukesh Prajapati demanded a thorough inspection of sleeper buses
सिरसा। देशभर में हाल में बसों में आग लगने और सड़क हादसों में यात्रियों की मौत की घटनाओं पर युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मुकेश प्रजापति ने दुख जताया। उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार से यात्री सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

मुकेश प्रजापति ने कहा कि सिरसा बाईपास, सिरसा रोड और बस स्टैंड क्षेत्र से रात में दिल्ली, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पंजाब और राजस्थान के विभिन्न रूटों पर दर्जनों स्लीपर कोच बसें गुजरती हैं। इनकी तकनीकी स्थिति और दस्तावेजों की गहन जांच जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कई निजी स्लीपर बसों में आपातकालीन खिड़कियां उचित स्थिति में नहीं होतीं। अग्निशामक यंत्र भी कई बार चालू हालत में नहीं मिलते। कुछ बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ ज्वलनशील सामान और माल ढोने की शिकायतें भी सामने आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना वैध परमिट, फिटनेस या यात्री सुरक्षा नियमों के संचालित बसें यात्रियों की जान को जोखिम में डालती हैं। नोएडा एक्सप्रेसवे पर हालिया स्लीपर कोच हादसे का हवाला देते हुए उन्होंने सिरसा और फतेहाबाद मार्गों पर विशेष जांच की मांग की।

उन्होंने सिरसा बाईपास और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आरटीए व पुलिस की संयुक्त टीमें बनाकर रात में अचानक जांच अभियान चलाने की मांग की। बिना फिटनेस, परमिट या क्षमता से अधिक यात्रियों वाली बसों पर कार्रवाई और बस स्टैंड व बाईपास पर प्रकाश, सुरक्षा कर्मियों तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed