फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to the number of enrolled students not being updated on the portal, the date extended till January 7

दाखिला ले चुके विद्यार्थियों की संख्या पोर्टल पर अपडेट न होने के चलते 7 जनवरी तक बढ़ी तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to the number of enrolled students not being updated on the portal, the date extended till January 7
सिरसा। निजी स्कूलों की कमियों व निदेशालय की ढीले रवैये का खामियाजा विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भुगतना पड़ा रहा है। दिसंबर माह में खत्म होने वाले नियम 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया अब जनवरी माह में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। विभाग के पोर्टल पर निजी स्कूलों के सुस्त रवैये के चलते विद्यार्थियों का डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते निदेशालय ने दाखिले की तिथि 7 जनवरी तक बढ़ा दी है। पहली अलॉटमेंट सूची में से अभी तक पोर्टल पर 345 विद्यार्थियों का दाखिला ही सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन

दाखिला संबंधित डाटा पोर्टल पर अपडेट ना होने के चलते निदेशालय ने दूसरी बार दाखिले की तिथि को बढ़ाया है। 1387 विद्यार्थियों की पहली स्कूल सीट अलॉटमेंट सूची में से अभी तक 345 विद्यार्थियों का डाटा ही पोर्टल पर अपडेट हो पाया है। निजी स्कूल संचालक एमआईएस पोर्टल पर तो दाखिला दिखा रहे है लेकिन उसे नियम 134ए पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे।
विज्ञापन

पोर्टल में खामिया, जिला शिक्षा विभाग के पास नहीं है रिकॉर्ड
जिले के निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि नियम 134ए के पोर्टल सही से कार्य नहीं कर रहा है। जिसके कारण पोर्टल पर डाटा अपडेट करने में परेशानी आ रही है। दाखिले संबंधित जानकारी अपडेट करने के लिए आना वाला ओटीपी मोबाइल नंबर पर नहीं आ रहा। जिसके कारण अपडेट कार्य में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम 134ए के दाखिले की तिथि 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। स्कूलों से दाखिले ले चुके विद्यार्थियों की जानकारी मांगी जा रही है।
-आत्म प्रकाश, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed