फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to the deteriorating health of the soldiers, the Public Health Department took water samples

जवानों का स्वास्थ्य खराब होने चलते जन स्वास्थ्य विभाग ने लिए पानी के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Due to the deteriorating health of the soldiers, the Public Health Department took water samples
सिरसा। पुलिस लाइन में ठहरे आरएएफ के जवानों का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस लाइन में कैंपर, टैंकर, वाटर कूलर, आरओ, टोंटी सहित सात स्थानों से सैंपल लिए है। दो दिन बार सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद पानी के खराब होने या ठीक होने की जानकारी मिल पाएगी। अब जवानों के लिए आरओ युक्त कैंपर पुलिस लाइन में पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हमला करने के आरोपों में पुलिस ने पांच किसानों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर किसानों को हिरासत में लिया था। इसके बाद आंदोलनकारी किसानों ने गिरफ्तार हुए किसानों को छुड़वाने के लिए 17 जुलाई को एसपी कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। किसानों को रोकने के लिए आरएएफ की चार कंपनियों को सिरसा बुलाया गया था। इन कंपनियों को सचिवालय के गेट, कोर्ट और अन्य स्थानों पर तैनात किया गया। गर्मी अधिक होने के कारण और पानी में खराबी होने के कारण करीब 20 जवानों को डायरिया और स्वास्थ्य खराब हो गया। इनमें से कई जवानों को नागरिक अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। जवानों का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक टीम को बीते दिन रविवार पुलिस लाइन में जांच करने के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य टीम ने सभी जवानों की जांच कर उन्हें दवाइयां दे दी। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद जवानों का स्वास्थ्य अभी ठीक है। चिकित्सकों द्वारा जांच करने के बाद अधिक गर्मी और पानी में खराबी होने का कारण भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में ठहरे आरएएफ के जवानों का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद विभाग की टीम ने वाटर कूलर, आरओ, टैंकर, टोंटी और कैंपरों से सात सैंपल लिए गए है। सैंपलों की रिपोर्ट दो दिन पश्चात आएगी। इसके बाद पानी के खराब होने या अन्य कोई कमी होने की जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed