फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to the closure of the guest house gate, the Congressmen raised slogans while sitting on the dharna.

गेस्ट हाउस का गेट बंद होने के कारण आगे धरने पर बैठ कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the guest house gate, the Congressmen raised slogans while sitting on the dharna.
सिरसा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी द्वारा हो रही कार्रवाई, बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पहले शहर के बाबा भूमण शाह चौक के पास स्थित रेस्ट हाउस में एकत्र हुए। लेकिन रेस्ट हाउस में ताला लगा होने पर उन्होंने वहां पर धरना दे दिया। इसके पश्चात लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की। जिसके बाद सीटीएम ने उनकी समस्या सुनी। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने शहर के बाबा भूमण शाह चौक पर स्थित रेस्ट हाउस में एकत्र होने का निर्णय लिया। कांग्रेसियों के आने की सूचना पर रेस्ट हाउस के गेट बंद कर दिए। जिसके बाद कांग्रेस जनों ने रोष जाहिर किया। कांग्रेसजनों को मनाने के लिए सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित बैनीवाल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रेस्ट हाउस एक सार्वजनिक स्थल है, किसी पार्टी विशेष की प्रॉपर्टी नहीं, जो इसे बंद कर दिया जाए। वह शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं। काफी देर तक तर्क वितर्क चला। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेस्ट हाउस के बाहर ही दरी बिछाकर बैठ गए और नारेबाजी की। धरना देने के थोड़ी देर बाद रोष मार्च निकालते हुए डीसी ऑफिस पहुंचे। यहां पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मचारियों के साथ भी धक्का मुक्की की। इसके बाद सीटीएम अजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा सरकार द्वेष की भावना से बेवजह ईडी द्वारा परेशान किया जा रहा है। पूरे देश में महंगाई और बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं। भाजपा की तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सभी स्वतंत्र जांच एजेंसी का दुरुपयोग सत्ता पर काबिज रहने के लिए कर रही है। भाजपा झूठे वादे करते सत्ता पक्ष में आई और तानाशाही कर आमजन को महंगाई, बेरोजगारी से परेशान कर रही है। जो भी व्यक्ति आमजन की आवाज को उठाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहा है, उसको दबाने के लिए सरकार सीबीआई और ईडी को तुरंत उन्हें कुचलने के लिए भेज देती है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने ईडी के जरिये सोनिया गांधी को परेशान करना बंद न किया, तो आंदोलन तेज होगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, डॉ. केवी सिंह, राजकुमार शर्मा, आनंद बियानी, कैप्टन अमरदीप सिंह, नवीन केड़िया, सुभाष जोधपुरिया, मलकीत सिंह खोसा, जिला पार्षद मलकीत रंधावा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed