फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to rain coupled with strong wind, paddy crop fell in the fields, 30 electric poles and 40 trees were broken.

Sirsa News: तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण खेतों में गिरी धान की फसल, बिजली के 30 पोल और 40 पेड़ टूटे

Mon, 16 Oct 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Due to rain coupled with strong wind, paddy crop fell in the fields, 30 electric poles and 40 trees were broken.
डिंग क्षेत्र में तेज आंधी के कारण गिरी धान की फसल। 
सिरसा। सोमवार सुबह चार बजे से ही तेज आंधी के साथ बारिश ने दस्तक दे दी। सुबह सिरसा में 10, ओटू में 10, पंजुआना, कालांवाली, गोलेवाला, झंडा में तीन- तीन एमएम, खुइयांमलकाना में चार एमएम, अबूबशहर में दो व नहराना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके कारण जिले में करीब 30 बिजली के पोल और 40 के करीब पेड़ गिरने की सूचना है। जबकि खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल को इससे काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सुबह करीब दो घंटे तेज हवा चलने से सिरसा, डिंग, डबवाली, कालांवाली, रानियां, ऐलनाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में धान की फसल जमीन के साथ लग गई। जबकि नरमे की फसल में अब चुगाई का काम चल रहा है। बारिश के कारण अब धान की कटाई और नरमे की चुगाई का काम भी पूरी तरह से बंद हो गया है। जिले में अभी 15 फीसदी ही धान की कटाई का काम हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार अलसुबह तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। डिंग, डबवाली, रोड़ी और रानियां सहित अन्य स्थानों पर फसल बिछ गई। वहीं मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी करीब एक लाख क्विंटल धान की फसल भी भीग गई है। इतना ही नहीं, नरमे की फसल भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिसको लेकर चुगाई का कार्य चल रहा था। इतना ही नहीं, तेज आंधी के साथ डिंग और डबवाली में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। इससे तापमान में भी अब तीन से चार डिग्री तक गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में एक लाख क्विंटल तक भीगा धान, आवक भी हुई कम
सोमवार सुबह ही बारिश होने के कारण मंडियों में पड़ा करीब एक लाख क्विंटल धान भीग गया। आढ़तियों के अनुसार हल्की बारिश होने के कारण धान की फसल को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। सुबह से ही बारिश होने व मौसम लगातार खराब रहने के कारण इक्का-दुक्का किसान ही मंडी में उपज लेकर पहुंचता हुआ दिखाई दिया। किसान मंडी के शेड के नीचे ही धान को उतरवा कर साफ करवाते हुए नजर आए। हालांकि जिन किसानों की ओर से मंडी के शेड के बाहर धान उतारा गया था। वह किसान तिरपाल का बंदोबस्त करते हुए नजर आए।

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक आई गिरावट, 18 डिग्री तक पहुंचा
इसके कारण न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया था। सोमवार को बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बारिश होने के कारण शहर में भी कई स्थानों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी रही। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
------
जिले में अब तक हुई उपज की आवक
उपज आवक उठान
बाजरा, 25473, 24690
नरमा, 317506, टोटल
धान पीआर, 239394, 118757
1509 धान, 201360, 199066

गोरीवाला क्षेत्र में टूटे बिजली के पोल और उड़ा शेड
वहीं गोरीवाला के गांव मौजगढ़ में तेज बारिश होने के कारण यहां पर बिजली के पोल और शेड को भी काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं विश्व मानव अधिकार संघ डबवाली के प्रधान हरि सिंह ने बताया कि उसके घर के साथ लगते महंगा सिंह जमीदार के घरों में बने प्लांट में तूड़ी को स्टोर करने के लिए करीब 60 फुट लंबा शेड बना हुआ है। शेड निर्माण स्थल के साथ आबादी क्षेत्र होने के चलते सुबह तेज अंधड़ से शेड में हवा का दबाव इतना बढ़ गया की उसकी छत करीब 100 फुट दूर गली में जा गिरा। शेड के टूटने से साथ लगते घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। कई घरों में खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही शेड हवा में लहराकर टूट कर गिरा तो इससे गली में खड़े ट्रांसफार्मर सहित 6 बिजली के खंभे भी टूट कर जमीन पर जा गिरे। फिरनी की गली पूरी तरह से अवरोध हो गई।


बारिश व तेज आंधी के कारण धान व नरमे की फसल काफी प्रभावित हुई है। तेज हवा के कारण फसल गिरी है। इससे किसानों को अब हाथ के साथ कटाई करवाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान मौसम के अनुसार ही खेतों में सिंचाई, बिजाई व कटाई का काम करें।
डॉ. सुखदेव सिंह, कृषि उपनिदेशक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed