{"_id":"67002b38476573a23d0d217f","slug":"due-to-not-getting-dap-farmers-locked-the-gate-of-grain-market-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126727-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डीएपी न मिलने पर किसानों ने अनाजमंडी के गेट पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डीएपी न मिलने पर किसानों ने अनाजमंडी के गेट पर जड़ा ताला
Fri, 04 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
डीएपी नहीं मिलने पर मंडी का गेट बंद कर नारेबाजी करते किसान
कालांवाली। रबी फसलों की बिजाई शुरू होने से पहले ही किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खाद नहीं मिलने पर किसान प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। शुक्रवार को कालांवाली में किसानों ने डीएपी नहीं मिलने पर अनाजमंडी के गेट पर ताला जड़ दिया।
मंडी गेट पर ताला जड़ने की सूचना मिलने पर कालांवाली शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत की। पुलिस के आश्वासन पर किसान मान गए और करीब एक घंटे बाद गेट खोलने पर राजी हो गए। वहीं इस दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। किसानों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि खाद की सप्लाई खरीद केंद्रों पर हो रही है लेकिन मिलीभगत कर सप्लाई पंजाब में की जा रही है। इस कारण कालांवाली के किसान खाद के बिना परेशान हो रहे हैं।
बता दें कि दो दिन पहले भी सिरसा में इफको बिक्री केंद्र पर किसानों ने खाद नहीं मिलने पर प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की थी। किसानों का कहना था कि रबी फसलों की बिजाई का सीजन अब जोर पकड़ेगा। उन्हें अभी से खाद नहीं मिल रही है। ऐसे में उनकी फसल का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
मंडी के चारों गेट किए बंद
कालांवाली व आसपास के ग्रामीण एरिया से किसान शुक्रवार सुबह अनाजमंडी के खरीद केंद्र पर खाद यानी डीएपी लेने के लिए पहुंचे। उन्हें खाद न होने की बात बिक्री केंद्र के कर्मचारियों ने कहीं। इससे सभी किसान भड़क गए। किसानों ने डीएपी की किल्लत को लेकर अनाज मंडी के चारों गेटों को बंद करके सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। किसान गुरमीत सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह, सुखदर्शन सिंह, नवजोत सिंह, जगदीप सिंह, यादविंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह ने बताया कि भले ही सरकार अन्नदाता को खुशहाल बनाने के लिए बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रही हो परंतु धरातल पर इसकी सच्चाई कुछ ओर ही है। किसानों को सरसों, आलू, गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी की जरूरत पड़ती है। जब वे डीएपी लेने के लिए आते हैं तो उन्हें सरकारी खरीद व बिक्री केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
सहकारी सोसायटी के कर्मचारियों को समाधान करने के दिए निर्देश
सूचना मिलते ही कालांवाली थाना प्रभारी रामफल ने मौके पर पहुंचकर किसानों की बात सुनी। किसानों ने खाद न मिलने की समस्या उनके समक्ष रखी। थाना प्रभारी किसानों को लेकर सहकारी सोसायटी के कार्यालय पहुंचे और उन्हें खाद की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वे किसानों को समस्या नहीं आने देंगे और जल्द ही खाद का वितरण करेंगे।
ताला जड़ने पर लोगों ने झेली परेशानी
मंडी के गेट पर ताला जड़ने के कारण वहां काम करने और रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ ताला जड़ने से मंडी में अव्यवस्था की स्थिति रही। स्थानीय लोगों ने भी किसानों से गेट खोलने की अपील की, परंतु उन्होंने किसी की नहीं सुनी।