फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Due to non-entry into the vegetable market, the farmers and the stockmen blocked the road by dropping vegetables on the road

सब्जी मंडी में प्रवेश ना होने को लेकर किसानों व आढ़तियों ने सड़क पर सब्जी गिराकर किया रोड जाम

Fri, 15 May 2020 06:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Due to non-entry into the vegetable market, the farmers and the stockmen blocked the road by dropping vegetables on the road
- फोटो : अमर उजाला

अस्थायी सब्जी मंडी में गुलाबी पास धारकों को प्रवेश करने से रोकने पर शुक्रवार को आढ़तियों व किसानों ने रोड जाम कर धरना दिया। मंडी में प्रवेश न मिलने को लेकर किसानों ने सब्जी के थैले सड़क पर फेंक कर धरना पर बैठ गए व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


मंडी प्रवेश पर तैनात कर्मचारियों ने मार्केट कमेटी सचिव को मामले के बारे में अवगत करवाया। रोड जाम खुलवाने व किसानों की बात सुनने के लिए मौके पर सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया पहुंचे। किसान व आढ़तियों से बातचीत के बाद प्रशासन से 400 नए पास बनवाकर खरीद करने के आश्वासन पर आढ़तियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



अस्थायी सब्जी मंडी में सब्जी खरीद करने पहुंचे रेहड़ी चालकों को प्रवेश करने से रोक दिया गया। जब इस बात का आढ़तियों को पता चला तो उन्होंने गेट पर तैनात कर्मचारियों से बात की। मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने कहा कि हमें आदेश मिला है कि सप्ताह के पहले तीन दिन केवल गुलाबी कार्ड धारक को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि अंतिम तीन दिन केवल हरे कार्ड धारकों को। आढ़ती व मार्केट कमेटी कर्मचारियों मेें बहसबाजी होने लगी। जिसके बाद होलापा के वारिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा आढ़तियों के बीच उनकी समस्या सुनने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया व सिटी एसएचओ सुखबीर सिंह भी स्थिति को संभालने पहुंचे। धरने पर बैठे आढ़तियों ने बताया कि प्रशासन ने 364 पास जारी तो कर दिए हैं लेकिन सब्जी खरीद के लिए अभी भी 200 पास धारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन सामाजिक दूरी की पालना करवाने को लेकर सप्ताह के पहले चार दिन गुलाबी व अंतिम तीन दिन हरे कार्ड धारकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

प्रशासन की और से जारी आदेशों से मंडी प्रधान भी अवगत नहीं है। प्रशासन ने नए पास वार्ड परिषद के कहने पर बनाकर दिए है, लेकिन आढ़तियों की राय तक नहीं ली। आढ़तियों के जो पुराने रेहड़ी चालक है, उन्हें पास नहीं दिया गया। प्रशासन ने अपनी मनमानी करते हुए 164 नए पास जारी कर दिए। आढ़तियों से खरीद करने वाले पुराने रेहड़ी चालकों को इस सूची में बिलकुल शामिल नहीं किया गया। आढ़तियों ने पास नियम को रद्द करने की मांग की।

मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कोरोना महामारी को देखते हुए पास नियम रद्द तो नहीं किया जा सकता। जिस पर आढ़तियों ने कहा तो प्रशासन द्वारा आढ़तियों के अनुसार 500 नए पास जारी किए जाए। ताकि मंडी में सब्जी का उठान व मूल्य सही मिल सके। मार्केट कमेटी सचिव ने कहा कि इससे तो मंडी में भीड़ हो जाएगी।

मंडी प्रधान अपने स्तर पर 400 रेहड़ी चालकों के पास जारी करवा लें। लेकिन पिछले पास रद्द कर दिए जाएंगे। बता दें कि प्रशासन ने अस्थायी सब्जी मंडी में खरीद के लिए 200 गुलाबी पास जारी किए थे। 12 मई को किसानों ने सब्जी ना बिकने व सही मूल्य ना मिलने को लेकर धरना दिया था। प्रशासन ने किसानों का समाधान करते हुए रेहड़ी चालकों को 164 नए हरे पास जारी किए थे।

400 नए पास होंगे जारी, सामाजिक दूरी का भी रखा जाएगा ध्यान

अस्थाई सब्जी मंडी में खरीद के लिए प्रशासन पुराने 364 पासों को रद्द कर दिया है। प्रशासन की ओर नए सिरे से 400 पास जारी किए जाएगे। इन पास पर मंडी प्रवेश के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। मंडी में सब्जी खरीद के लिए एक- एक घंटे की 4 शिफ्टों में 400 रेहड़ी चालकों को प्रवेश दिया जाएगा।

अलसुबह किसान ही सब्जी लेकर प्रवेश कर सकेंगे। मंडी के प्रवेश द्वार के बाहर आढ़तियों की ओर से 200 कुर्सियां लगाई जाएगी। जिन पर बैठकर रेहड़ी चालक अपनी बारी का इंतजार करेगे। रेहड़ी चालकों को 100-100 कर अंदर 1 घंटे की खरीद करने के लिए भेजा जाएगा। जिससे मंडी के अंदर भी समाजिक दूरी की पालना हो सकेगी।

आढ़ती अपने पुराने रेहड़ी चालकों के पास बनवाने के लिए आवेदन करवा रहे हैं। जिसकी सूची बनाकर मार्केट कमेटी सचिव को सौंपी जाएगी। गंगाराम बजाज, प्रधान जिला सब्जी मंडी एसोसिएशन।

 

आढ़तियों को 400 रेहड़ी चालकों की पास की सूची बनाकर देने के लिए बोला गया है। मंडी में सुबह की खरीद शुरू होने से पहले ही रेहड़ी चालकों को पास बनाकर दे दिए जाएगे। ताकि प्रवेश के लिए कोई परेशानी ना हो। मार्केट कमेटी की ओर से जारी सभी पास को रद्द कर नए सिरे से पास जारी किए जाएंगे। विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed