फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to lack of sunshine the whole day, the chill increased, the maximum temperature dropped by 5 and the minimum temperature dropped by 2 degrees,

Sirsa News: पूरा दिन धूप न निकलने से बढ़ी ठिठुरन, अधिकतम में 5 व न्यूनतम तापमान में हुई 2 डिग्री की गिरावट

Mon, 22 Jan 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of sunshine the whole day, the chill increased, the maximum temperature dropped by 5 and the minimum temperature dropped by 2 degrees,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। पहाड़ों में बर्फबारी होने से उसका असर मैदानों में आया है। रविवार को दिनभर चली सर्द हवा से ठिठुरन और बढ़ गई। शहर में पूरा दिन धूप नहीं निकली। इसके कारण लोग घरों में दुबके रहे। ठंड का असर ट्रेनों और बसों पर पड़ा। सिरसा से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेन गोरखधाम करीब 6 घंटे 12 मिनट की देरी से आई।


शनिवार को निकली धूप के बाद रविवार को मौसम में फिर से बदलाव आया। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकलने से ठिठुरन से बढ़ी। दिनभर धुंध छाई रही। पूरा दिन शीतलहर चलने से तापमान पर भी असर पड़ा। ठंड के चलते शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लोग कम नजर नहीं आए। पार्कों में लोग कम दिखाई दिए। रविवार को शीतलहर के चलने से अधिकतम तापमान में 5 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


ये रही ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर आने का समय देरी
12555 10.40 6 घंटे 50 मिनट
12556 15.20 5 घंटे 50 मिनट
04782 2.25 20 मिनट
14030 6.00 1 घंटा 57 मिनट
14731 7.30 1 घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed