फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to high pressure, drinking water lines are leaking, roads are breaking due to flowing water

Sirsa News: पेशर ज्यादा होने के कारण पेयजल लाइन हो रही लीक, पानी बहने से टूट रहीं सड़कें

Mon, 25 Dec 2023 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Dec 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Due to high pressure, drinking water lines are leaking, roads are breaking due to flowing water
हुड्डा सैक्टर पार्ट टू में पेयजल पाइप लाइन लीकेज के कारण सड़क पर भरा पानी। संवाद
सिरसा।
विज्ञापन

शहर के सेक्टरों में पेयजल लाइन लीकेज की समस्या निरंतर बनी हुई है। प्रेशर ज्यादा होने के कारण पेयजल लाइन लीक हो रही है। इसके चलते सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इससे आमजन को जहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं धुंध के समय हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई वाहन चालक तो गड्ढों के कारण गिरकर घायल हो चुके हैं। सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी के अधिकारियों से मांग की कि पेयजल लीकेज की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर 20 पार्ट-टू के सुरेश, राजपाल,भाल सिंह, नरेश जोशी व दीपक मेहता ने बताया कि पेयजल की पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सड़कों पर पानी बहता रहता है। इसके कारण तारकोल की बनी सड़क कई जगह से टूट गई है। इससे आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। धुंध के समय सबसे ज्यादा परेशानी होती होती है। हमारी प्रशासन से मांग है कि पेयजल लाइन की लीकेज को बिना देरी के दुरूस्त किया जाएगा। जिससे सड़कों को नुकसान न हो और पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन





मुख्य लाइन भी हो गई थी डैमेज

एचएसवीपी विभाग की पूर्व में मुख्य पेयजल लाइन भी प्रेशर ज्यादा होने के कारण लीक हो गई थी। जिसको दो दिनों में विभाग ने ठीक किया था। इसी प्रकार जलघर से प्रेशर के साथ छोड़े जाने वाली पानी की वजह से कुछ जगहों पर लाइन लीक हो रही है। लाइन में जहां पर लोगों ने कनेक्शन किए हुए हैं, वहां से पेयजल लाइन लीक होने की समस्या सबसे ज्यादा आ रही है। खाली प्लाटों में पानी जमा होने से आस पास के मकानों को नुकसान हो रहा है। मौजूदा समय में मकान नंबर 1127 पार्ट टू के पास खाली प्लाट में लाइन लीकेज से सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







अवैध पेयजल कनेक्शन विभाग ने काटे थे

सेक्टर में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर विभाग ने पूर्व में कार्रवाई की थी। इस दौरान ग्रीन बेल्ट और खाली प्लाॅटों में सब्जी उगाने के लिए लोगों ने कनेक्शन लिए हुए थे। विभाग की ओर से 100 पेयजल कनेक्शन काटे गए थे।

सेक्टर में पेयजल लाइन लीकेज की समस्या की जानकारी मिली है। कई जगहों पर लीकेज होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है और सड़के टूट रही हैं। इस संबंध में एसडीओ और एक्सईएन को सूचित किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।




-राजपाल सिंह, प्रधान सेक्टर 20


सर्दियों में सप्लाई कम होने के कारण प्रेशर ज्यादा है। ऐसे में कई जगह ज्वाइंट पर लीक होने से पेयजल लाइन लीक की समस्या आ रही है। लीकेज मंगलवार को हल कर दी जाएगी।



-बलराज, जेई, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article