फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to heavy fog in Dabwali of Sirsa, a car collided with a truck, five injured

Haryana: सिरसा के डबवाली में घने कोहरे के चलते ट्रक से टकराई कार, पांच घायल

Fri, 10 Jan 2025 11:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

गांव चक्क रलदू से पांच लोग कार में सवार होकर डबवाली आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे, बठिंडा-डबवाली रोड पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
Due to heavy fog in Dabwali of Sirsa, a car collided with a truck, five injured
कार ट्रक से टकराई - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा में डबवाली-बठिंडा रोड पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई, जिससे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी के अनुसार, गांव चक्क रलदू से पांच लोग कार में सवार होकर डबवाली आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे, बठिंडा-डबवाली रोड पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा के अस्पताल में रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed