{"_id":"633b23562456b920fc087b27","slug":"due-to-enmity-a-young-man-of-the-village-killed-a-50-year-old-man-sirsa-news-hsr643659310","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने कस्सी से कर दी 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते गांव के ही युवक ने कस्सी से कर दी 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव बूढ़ीमेडी में रविवार रात्रि को 50 वर्षीय व्यक्ति की कस्सी से काटकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही ऐलनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर रंजिश के चलते कस्सी से काटकर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव बूढ़ीमेड़ी निवासी 50 वर्षीय बलवंत की पत्नी लछमी और पुत्रवधू रविवार को सालासर गए हुए थे। जब वे देर रात को घर पर पहुंची तो उसे बलवंत मृत पाया और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में लछमी देवी ने बताया कि उसके तीन लड़के व एक लड़की है। उसके तीनों लड़के मजदूरी के लिए गए हुए थे। वह व उसके एक बेटे की बहू सालासर गए हुए थे। जब हम रात्रि 9:30 बजे घर आए तो देखा कि गांव का ही राजेंद्र कुमार उसके पति के कमरे के गेट के आगे कस्सी लेकर खड़ा था। उसका पति कमरे में नीचे गिरा हुआ था और उनके सिर पर वार किए हुए थे। हमें देख उक्त आरोपी कहने लगा कि मेरे पिताजी के मारने का मजा सिखाया है और कस्सी समेत मौके से भाग गया। बाद में बेटे को फोन किया और पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि बेटे ओमप्रकाश व धर्मपाल पंजाब में काम करते हैं और बड़ा बेटा राजवीर मध्यप्रदेश में कंबाइन लेकर गया हुआ था।
मृतक की पत्नी के बयान पर गांव के ही युवक पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रंजिश के चलते आरोपी की ओर से वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
- राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद