फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Due to encroachment, main road and market of the city, administration's warning ineffective

Sirsa News: अतिक्रमण की जद में शहर के मुख्य रोड व बाजार, प्रशासन की चेतावनी बेअसर

Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Due to encroachment, main road and market of the city, administration's warning ineffective
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मुख्य रोड व बाजार अतिक्रमण भी भेंट चढ़े हुए हैं, लेकिन प्रशासन दुकानदारों पर नकेल कसने में असफल होता नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही यातायात थाना प्रभारी व नगर परिषद सफाई निरीक्षक ने सरकुलर रोड पर दुकानदाराें के साथ बैठक कर उन्हें दुकान के बाहर से सामान हटाने की चेतावनी दी, लेकिन इसका कोई भी असर देखने को नहीं मिला। स्थिति जस की तस बनी हुई है।
शहर के सरकुलर रोड, सदर बाजार, मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, फैशन कैंप वाली गली सहित अन्य सभी बाजार अतिक्रमण की भेंट चढ़े हुए हैं। दुकानदारों ने वर्षों पहले ही फुटपाथ पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अब यहां के रोड पर नजर गड़ाए हुए हैं। कई दुकानदारों ने तो रोड की पीली पट्टी तक, तो कई दुकानदरों ने आधे रोड तक सामान रख हुआ है।। नगर परिषद की तरफ से चेतावनी देने, अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनयादी करवाने सहित अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार अधिकारियों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आते हैं। अतिक्रमण के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकुलर रोड पर दुकानों के आगे वाहन खड़े करके लोड व अनलोड किए जाने के कारण यहां पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
विज्ञापन



शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से बार-बार बाजारों में अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान दुकानों की वीडियोग्राफी भी करवाई जाती है। इसके बाद नगर परिषद की ओर से दुकानाें के बाहर रखे सामान को जब्त किया जाता है। इस दौरान दुकान मालिक की कर्मचारियों के साथ कहासुनी भी होती है। टीम के गुजरने के बाद ही बाजार में फिर से अतिक्रमण की स्थिति बन जाती है। दुकान के छज्जे पर भी सामान बाहर तक लटकाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सरकुलर रोड पर दुकानदारों के साथ बैठक की गई थी। अगर अभी भी दुकानदारों की ओर से सामान नहीं हटाया गया है, तो नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर अभियान चलाकर सामान जब्त किया जाएगा। शहर में दिनभर दुकानदारों को सामान अंदर रखने के लिए पुलिस सख्ती करती है। - राय सिंह, एडिशनल यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed