फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dsp gives assurance against villagers protesting dirty act

मासूम छात्रा से गंदी हरकत करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएसपी ने सात दिनों में कार्रवाई का दिया आश्वासन

Mon, 02 Sep 2019 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
dsp gives assurance against villagers protesting dirty act
स्कूल में इक्ट्ठा हुए ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
गत दिन एक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा के साथ सहपाठी द्वारा गंदी हरकत करने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज करीब 150 ग्रामीण सोमवार को स्कूल में तालाबंदी करने को एकत्रित हुए। जिन्हें मनाने के लिए पहले एसएचओ सुनीता रानी पहुंची। ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी तो सिरसा डीएसपी आर्यन चौधरी गांव में पहुंचे। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। उन्होंने ग्रामीणों को 7 दिन का आश्वासन दिया है। बतादें कि पीड़ित बच्ची सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रशासन मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चुका है ।
विज्ञापन

बीते दिन रविवार को दी गई चेतावनी के अनुसार करीब 150 ग्रामीण प्राइमरी स्कूल में एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने गुरुद्वारे में लाउड स्पीकर से सभी को स्कूल में पहुंचने का संदेश दिया। स्कूल में पहुंचकर ग्रामीणों ने अपना रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। पहले से सूचना होने के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से महिला एसएचओ सुनीता रानी मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी। ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्कूल में कक्षाएं नहीं लग सकीं। बात न बनते देख प्रशासन ने सिरसा मुख्यालय से संपर्क किया। जिसके बाद करीब साढ़े 11 बजे डीएसपी आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ करीब आधा घंटे तक बातचीत की। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों से सात दिन का समय मांगा है। उन्होंने अगली कार्रवाई के लिए 5 लोगों की एक कमेटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उसे स्कूल में बुलाकर सहपाठी की पहचान की जाएगी। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए ।
विज्ञापन

ये था मामला: सरकारी स्कूल में 26 अगस्त को पहली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी के सहपाठी द्वारा गंदी हरकत करने का मामला सामने आया था। उक्त मामला तब सामने आया जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे सिरसा अस्पताल में दाखिल करवाया गया वहां जांच करने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि इसके साथ जबरदस्ती की गई है। इसके बाद परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने स्कूल में हुई पूरी घटना के बारे में बता दिया। उसके बाद पुलिस को बुलाकर बच्ची के 6 वर्षीय सहपाठी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed