फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dry crops, farmers are thirsty, farmers protest as canal water fails to reach the far end, say- administration fails to stop the water theft from the canals

Sirsa News: सूखी फसलें, किसानों के हलक प्यासे, अंतिम छोर तक नहरी पानी नहीं पहुंचने पर किसानों का प्रदर्शन, बोले-रजवाहे का पानी चोरी रोकने में प्रशासन नाकाम

Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dry crops, farmers are thirsty, farmers protest as canal water fails to reach the far end, say- administration fails to stop the water theft from the canals
सिरसा माइनर में पानी उठाने के लिए लगाया पाइप। 
सिरसा। बनमंदोरी राजवाहे से गांव रंगड़ी खेड़ा और धिंगतानियां के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण यह पानी टेल (नहर के अंतिम छोर) तक नहीं पहुंच पा रहा है। रास्ते में ही बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पाइपें लगाकर पानी चोरी किया जा रहा है और सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से नाराज रंगड़ी खेड़ा और घिंगतानियां के किसानों ने सोमवार को टेल पर नहरी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने जेई, बेलदार और कैनाल गार्ड पर मिलीभगत कर पानी चोरी करवाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के बाद किसानों ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन के नाम एसडीओ को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने मांग की है कि टेल तक नियमित और पूरा पानी पहुंचाया जाए। साथ ही, गलत रिपोर्ट भेजने के आरोप में संबंधित जेई, बेलदार और मेट के खिलाफ कार्रवाई कर उनका तबादला किया जाए। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे टेल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राजेंद्र भादू, मांगेराम, बीरबल, नरेंद्र, श्रवण कुमार, चरणजीत सिंह और कृष्ण लाल ने बताया कि उनका रकबा बनमंदोरी राजवाहे की टेल पर पड़ता है। पिछले कई दिनों से यहाँ पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। सुबह के समय नहर में सिर्फ तली (नामात्र) में पानी बहता है जिससे खेतों की सिंचाई करना नामुमकिन हो गया है। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान माइनर से हो रही पानी चोरी के वीडियो भी वायरल किए।

किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की शह पर ही यह सब चल रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि कई किसानों ने मजबूरी में अपनी सूखती फसलों पर रोटावेटर चला दिया है। इस क्षेत्र में ट्यूबवेल का पानी भी खारा है जो सिंचाई के योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed