फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   drunk youth stole a car and crushed three people to death

नशेड़ी युवक ने गाड़ी चुराकर तीन लोगों को कुचला, एक की मौत

Thu, 26 Sep 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
drunk youth stole a car and crushed three people to death
सिटी थाना रोड पर दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी को एक नशेडी युवक भगाकर ले गया। गाड़ी मालिक व अन्य लोगों ने उसका पीछा किया तो वह बेलेरो गाड़ी को सुभाष चौक और जगदेव चौक के बीच दो लोगों को कुचल दिया। लोगों ने मौके पर उसे पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के कारण एक अधेड उम्र के बाबा की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार नरेश नामक गाड़ी चालक अपनी बेलेरो गाड़ी से शाम सात बजे सिटी थाना रोड पर एक दुकान में सामान रख रहा था। गाड़ी की चाबी लगी हुई थी। तभी एक युवक आया और वह गाड़ी भगाकर ले गया। गाड़ी चालक और अन्य लोग उसके पीछे भागे। युवक सुभाष चौक से जगदेव चौक की ओर गाड़ी लेकर भाग गया। इसी बीच उसने एक रंग रोगन का काम करने वाले राकेश को टक्कर मार दी। राकेश घायल हो गया। जगदेव चौक पर एक रिक्शे वाले को टक्कर मार दी। रिक्शा वाला घायल हो गया। गाड़ी पीछे की तो चौक पर हनुमान मंदिर के आगे एक बाबा बैठा था, उस पर गाड़ी चढ़ा दी। युवक गाड़ी लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई की। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और घायलों को सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन बाबा की मौत हो गई। बाबा की अभी पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed