फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drunk Langri made ??a turmoil in the police line

नशे में लांगरी ने पुलिस लाइन में मचाया उत्पात

Tue, 26 Aug 2014 12:21 AM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 26 Aug 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन

 पुलिस लाइन में रविवार रात डीएसपी हेडक्वार्टर के घर तैनात लांगरी ने खूब उत्पात मचाया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि लांगरी शराब के नशे में था और अश्लील गानों पर झूम रहा था। कुछ देर तक तो लाइन में रहने वाले पुलिस वालों के परिवार ने उसके बदतमीजी को सहन किया लेकिन जब शर्मिंदगी की हद पार होने लगी तो हुडा चौकी से पुलिस बुलवानी पड़ी। लाइन में रहने वालों ने उक्त कर्मचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस विभाग में लांगरी के पद पर कार्यरत त्रिलोक चंद पुलिस लाइन के क्वार्टरों में रहता है। इन दिनों त्रिलोक चंद की ड्यूटी उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पास है। आरोप है कि रविवार रात त्रिलोक ने अधिक शराब पी ली और पुलिस लाइन के अंदर रिहायशी क्षेत्र में तेज आवाज में अश्लील गाना गाने लगा।
विज्ञापन


 शुरू में तो लोगोें ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया लेकिन जब वह नहीं रुका तो लाइन में रहने वाले पुलिस वालों ने इसकी सूचना हुडा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और त्रिलोकचंद को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर ने बताया कि लांगरी त्रिलोक चंद की ड्यूटी डीएसपी हेडक्वार्टर के घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके खिलाफ धारा 294 के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को आरोपी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और दोपहर को उसे सीजेएम बलवंत सिंह की अदालत में पेश कर दिया गया। अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed