फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drunk death case: Five teams formed to arrest the accused, police personnel deployed in the wards

नशे से मौत का मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित, वार्डों में तैनात किए पुलिस जवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drunk death case: Five teams formed to arrest the accused, police personnel deployed in the wards
रानियां में तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा/रानियां। रानियां में नशे के कारण दो युवकों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में नजर आया है। अलग-अलग वार्डों में पुलिस के जवानों को तैनात किया है। ये जवान वार्डों में लगातार गश्त पर रहेंगे और कोई भी संदिग्ध मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने दोनों मामलों में नौ आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या करने और नशा देने की धारा लगाकर मामला दर्ज किया है। एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रानियां के वार्ड नंबर निवासी 24 वर्षीय गोबिंद की नशे के कारण मौत होने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ धारा 304 और 328 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर आठ निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि रानियां के सुखवंत कौर वार्ड सात, राजू सब्जी वाला निवासी सुलतानपुरिया रोड, प्रेम सिंह निवासी सुल्तानपुर रोड, सुनील निवासी वार्ड नंबर 13, दुर्गेश निवासी सुलतानपुरिया रोड व राहुल निवासी सुल्तानपुरिया रोड नशे की खरीद फरोख्त करते हैं। शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों से उसने संपर्क करके कई बार उन्हें समझाया बुझाया, लेकिन नहीं माने। जिसके कारण उसके भाई गोबिंद की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में भी गैरइरादतन हत्या की लगी है धारा
रानियां की अनाज मंडी में राज कुमार की नशे से मौत होने के बाद चंदन वार्ड नंबर 11 ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में चंदन ने बताया कि राजकुमार की मौत नशे के कारण हुई है। दीपक नरूला निवासी वार्ड चार, जोगिंदर निवासी सुलतानपुरिया रोड रानियां व सरोज वार्ड 13 निवासी रानियां से नशे की खरीदारी करता था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दी शिकायत नहीं हुई कार्रवाई
बता दें कि रानियां में पहले भी नशे के कारण कई युवकों की मौत हो चुकी है। रानियां के गोबिंद के ही छोटे भाई की नशे के कारण कुछ दिन पहले ही मौत हुई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

वर्जन
नशे के कारण शुक्रवार को दो युवकों की मौत हुई थी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके लिए छापा कार्रवाई की जा रही है। - बनवारी लाल, रानियां थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed