फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug smuggling accused convicted, 23 to be sentenced

Sirsa News: हेरोइन तस्करी करने का आरोपी दोषी करार, 23 को सुनाई जाएगी सजा

Mon, 20 Mar 2023 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Mar 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggling accused convicted, 23 to be sentenced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मादक पदार्थ तस्करी करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दे दिया, जबकि दूसरे को सबूत के अभाव में बरी कर दिया। न्यायालय ने दोषी की सजा का फैसला 23 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में शहर थाना डबवाली पुलिस ने अप्रैल 2018 को अभियोग दर्ज किया था।
मामले के अनुसार सीआईए डबवाली पुलिस 25 अप्रैल 2018 को गश्त के दौरान मलोट रोड पर स्कूटी सवार व्यक्ति को रुकवाया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान वसंत लाल उर्फ गट्टू निवासी वार्ड नंबर 15 मंडी डबवाली के रूप में हुई। वसंत ने बताया कि वह 23 मार्च 2018 को मंडी डबवाली निवासी राजेश जैन उर्फ मुन्ना से 30 ग्राम हेरोइन खरीदकर लाया था। 18 ग्राम हेरोइन उसने लोगों को बेच दी। इसके बाद पुलिस ने वसंत व राजेश जैन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने आरोपी वसंत को दोषी करार दे दिया,जबकि सबूत के अभाव में आरोपी राजेश जैन को बरी करना पड़ा। दोषी वसंत को 23 मार्च दोपहर को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिबंधित दवा की तस्करी में फैसला आज
प्रतिबंधित दवा की तस्करी करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा मंगलवार को फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले में ओढां थाना पुलिस ने अगस्त 2016 को एफआईआर दर्ज की थी। ओढां थाना पुलिस 5 अगस्त 2016 को भूना रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति की पहचान प्रमोद निवासी गांव बनवाला के रूप में हुई। तलाशी लेने पर प्रमोद के पास 6 शीशी कोरेक्स की बरामद हुई। उसने पुलिस को बताया कि उसने ये दवा मान सिंह निवासी ढाणी लालखां हाल नोहर से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed