फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Drug smuggler jailed for three years after a decade

Sirsa News: एक दशक के बाद नशा तस्कर को तीन साल की कैद

Wed, 22 Mar 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler jailed for three years after a decade
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अफीम तस्करी के एक दशक पुराने मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी तस्कर महेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में दूसरे आरोपी रवि कुमार की मौत हो चुकी है। दोनों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में 2013 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

मामले के अनुसार चौपटा थाना पुलिस 4 दिसंबर 2013 को बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया। तलाशी लेने पर इनके पास से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों की पहचान महेंद्र सिंह व रवि निवासी भामासी दुधवा खारा जिला चुरू राजस्थान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी रवि की मौत हो गई। बुधवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश कुलदीप सिंह ने आरोपी महेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए तीन साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed