{"_id":"6500ad7bc628051c970f43a5","slug":"drug-smuggler-chhindrapal-and-his-nephew-arrested-105-kg-opium-recovered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6000-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा तस्कर छिंद्रपाल व उसका भतीजा गिरफ्तार, साढ़े 10 किलो अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा तस्कर छिंद्रपाल व उसका भतीजा गिरफ्तार, साढ़े 10 किलो अफीम बरामद
Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव मल्लेकां में बीते 20 वर्ष के नशा तस्करी का कारोबार करने वाले चाचा भतीजा को सीआईए ने 10 किलो 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अफीम की कीमत करीब 21 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान गांव मल्लेकां निवासी छिंद्रपाल उर्फ केवल व उसके भतीजे यादविंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब दोनों की संपत्ति को फ्रीज करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए ने इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। दोनाें आरोपी मल्लेकां से मलवानी रोड पर ढाणी में रहते हैं। गुप्ता सूचना के आधार पर छापा मारकर दोनों आरोपियों से 10 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों आरोपियों व सप्लायर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना सदर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी छिंद्रपाल करीब 20 साल से जबकि उसका भतीजा यादविंद्र पिछले तीन से चार सालों से नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। तस्कर छिंद्रपाल उर्फ केवल के खिलाफ पहले से ही जिले के विभिन्न थानों में चार मामले मादक पदार्थ तस्करी व सड़क हादसा सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी यादविंद्र का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
राजस्थान के चितौड़गढ़ से अफीम खरीद हरियाणा व पंजाब में करते थे सप्लाई
आरोपी राजस्थान में सस्ते दाम पर अफीम लाकर हरियाणा व पंजाब में महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काफी सालों के बाद जिला पुलिस की यह सबसे बड़ी अफीम बरामदगी है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे नशा का कारोबार छोड़ दें, या फिर जिला छोड़ दें। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों की राजस्व विभाग के सहयोग से संपत्ति की जांच की जाएगी। नशे की कमाई से अर्जित की गई प्रॉपर्टी को चिह्नित कर उसे फ्रीज किया जाएगा तथा संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई बारे लिखा जाएगा।