फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Driver absconded after filling diesel in car in Sirsa, handed over debit card to salesman to deduct money

Sirsa: कार में डीजल डलवा कर फरार हुआ चालक, रुपये काटने के लिए सेल्समैन को थमा दिया था डेबिट कार्ड

Wed, 18 Oct 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 18 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप पुत्र राय सिंह निवासी रत्ताखेड़ा ने बताया कि वह राजेंद्रा पेट्रो सिटी के एसके नोरंग पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। बीते दिन 17 अक्तूबर को साढ़े 11 बजे एक स्कोडा सिल्वर रंग कार में तीन युवक सवार होकर आए।

विज्ञापन
Driver absconded after filling diesel in car in Sirsa, handed over debit card to salesman to deduct money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के कालांवाली में स्थित पेट्रोल पंप से कार चालक कार की डीजल से टंकी फुल करवा फरार हो गया। कार चालक ने राशि कटवाने के लिए सेल्समैन को डेबिट कार्ड दिया। तभी आरोपी कार लेकर वहां रफूचक्कर हो गए। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने कार चालक पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप पुत्र राय सिंह निवासी रत्ताखेड़ा ने बताया कि वह राजेंद्रा पेट्रो सिटी के एसके नोरंग पर सेल्समैन के तौर पर काम करता है। बीते दिन 17 अक्तूबर को साढ़े 11 बजे एक स्कोडा सिल्वर रंग कार में तीन युवक सवार होकर आए। ऐसे में कार चालक ने उसे कहा कि कार की टंकी डीजल से फुल कर दो। ऐसे में उसने कार में 53.58 लीटर डीजल डाल दिया। जिसकी कुल राशि 4900 रुपये बने।
विज्ञापन


कार चालक ने उसे राशि काटने के लिए पंजाब नेशनल बैंक का डेबिट कार्ड दिया। जब उसने मशीन में कार्ड डालकर राशि काटने लगता तो उक्त युवक कार लेकर वहां से फरार हो गए। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत पंप मालिक नरेंद्र कुमार को दिया। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कालांवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed