फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dodaposet smugling two arrest

पानी के टैंकर में छुपाकर ले जा रहे थे 190 किलो डोडापोस्त, ट्रैक्टर और टैंकर सहित दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
dodaposet smugling two arrest
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ट्रैक्टर में पानी के टैंकर से 190 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया। आरोपियों ने डोडापोस्त भरे प्लास्टिक बैग पानी भरे टैंकर में छिपाए थे। आरोपियों की पहचान करण कुमार निवासी पनिहारी हाल फ्रैंड्स कॉलोनी व रणजीत सिंह उर्फ सेवक सिंह पनिहारी के रूप में हुई है। आरोपियों से सप्लायर का नाम पता कर तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में केस दर्ज किया गया। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम के नेतृत्व में टीम टी प्वाइंट बाजेकां रोड पर मौजूद थी । इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से एक ट्रैक्टर पानी का टैंकर लेकर आता दिखा। पुलिस को सामने देखकर ट्रैक्टर सवार दो लोग ट्रैक्टर को को बीच सड़क पर खड़ाकर भागने लगे। वहीं टीम ने राजपत्रित अधिकारी रवि कुमार बागड़ी बीडीपीओ की मौजूदगी में ट्रैक्टर टैंकर की तलाशी ली तो पानी के टैंकर से 190 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed