फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Doctors and paramedical staff honored

Sirsa News: चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ सम्मानित

Wed, 02 Jul 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors and paramedical staff honored
सिरसा। स्वयंसेवी संस्था श्री हनुमंत फाउंडेशन शहर में जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इसलिए श्री हनुमंत चैरिटेबल अस्पताल में मंगलवार को चिकित्सक दिवस मनाया गया। अस्पताल में सेवारत चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को मिठाई खिलाई गई। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि प्रतिवर्ष एक जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार ने प्रसिद्ध चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के सम्मान के लिए यह तिथि चुनी थी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस हमारी जिंदगी में चिकित्सकों के अमूल्य योगदान, भूमिका को स्वीकार कर मान्यता देने के लिए मनाया जाने वाला वार्षिक उत्सव है। कार्यक्रम में डाॅ. राज कुमार गुप्ता, डाॅ. पूनम असीजा, डाॅ. निष्ठा, मनमोहन धींगड़ा, तरुण, संतोष, रवि समेत सभी रोगियों ने भी भाग लिया। सह संस्थापक डाॅ. प्रवीण अरोड़ा, संरक्षक एमपी गर्ग, अध्यक्ष डाॅ. आशीष खुराना, डाॅ. महीप बंसल, बाबू राम मित्तल, सुमन मित्तल समेत सभी चिकित्सकों और कार्यरत स्टाफ के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed