फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   doctor trained police worker about cpr

Sirsa News: पुलिस ने डॉक्टर से लिया सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण

Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
doctor trained police worker about cpr
सिरसा। पुलिसकर्मियों को सीपीआर प्रशिक्षण देतीं डॉ दिव्या गोयल।
क्रिटिकल क्षणों में सही और त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना था उद्देश्य
विज्ञापन


फोटो 14

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को सर्वेश हेल्थ सिटी हॉस्पिटल, हिसार की डॉक्टर दिव्या गोयल ने पुलिस कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना एवं अचानक कार्डियक अरेस्ट जैसी आपात स्थितियों में तत्काल सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को ऐसे क्रिटिकल क्षणों में सही और त्वरित कार्रवाई करने के लिए तैयार करना था, ताकि किसी की जान बचाई जा सके।



डॉ. दिव्या गोयल ने पुलिस कर्मियों को समझाया कि कार्डियक अरेस्ट में हृदय अचानक धड़कना बंद कर देता है। इससे मस्तिष्क और शरीर तक रक्त एवं ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है। यदि गोल्डन मिनट्स में तुरंत सीपीआर शुरू कर दिया जाए, तो मरीज के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। मस्तिष्क को स्थायी क्षति से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. दिव्या ने बताया कि सबसे पहले मरीज की प्रतिक्रिया जांचें, कंधे थपथपाकर पूछें कि क्या आप ठीक हैं? यदि कोई जवाब न मिले, सांस या नब्ज न महसूस हो, तो तुरंत 108 या स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करें। इसके बाद मरीज को सख्त, सपाट सतह पर पीठ के बल लिटाएं। घुटनों के बल बैठकर एक हाथ की हथेली को दूसरे से पकड़ें और छाती के ठीक बीच पर रखें। कोहनियां सीधी रखते हुए छाती को कम से कम 2 इंच गहराई तक दबाएं। प्रति मिनट 100-120 बार की रफ्तार से तेज और जोरदार कम्प्रेशन दें। हर दबाव के बाद छाती को पूरी तरह ऊपर आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस शिवम, डीएसपी राजेश कुमार, डॉ. नवल, जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed