फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Do not call students for morning prayers, make them prepare for board exams.

Sirsa News: विद्यार्थियों को सुबह प्रार्थना में न बुलाएं, बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराएं

Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Do not call students for morning prayers, make them prepare for board exams.
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से होगी। परीक्षाएं 26 मार्च तक जारी रहेंगी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए हैं कि जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य जो डेटशीट जारी की गई है उसको ध्यान में रखते हुए कक्षाओं की विशेष ढंग से पढ़ाई करवाएं। वहीं, शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों को सुबह की प्रार्थना में न बुलाकर उन्हें तैयारी करवाएं। विभिन्न विषयों की परीक्षाएं निम्नवत होगी।
विज्ञापन


दसवीं कक्षा
- 27 फरवरी, पंजाबी
- 2 मार्च, हिंदी
- 5 मार्च, संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कंप्यूटर व अन्य अतिरिक्त विषय
- 7 मार्च, अंग्रेजी
- 12 मार्च, गणित
- 15 मार्च, एनएसक्यूएफ
- 19 मार्च, साइंस
- 26 मार्च, सोशल साइंस
-------------------------
विज्ञापन

बारहवीं कक्षा
- 27 फरवरी, कंप्यूटर साइंस
- 28 फरवरी, एनएसक्यूएफ
- 1 मार्च, संस्कृत, उर्दू व अन्य
- 4 मार्च, केमेस्टरी, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
- 5 मार्च, एग्रीकल्चर, फिलोसपी- 6 मार्च, हिंदी - 11 मार्च, फिजिक्स, अर्थशास्त्र
- 13 मार्च, राजनीति विज्ञान- 14 मार्च, होम साइंस
- 16 मार्च, पंजाबी
- 18 मार्च, भूगोल
- 20 मार्च, फिजिकल एजुकेशन
- 22 मार्च, अंग्रेजी
- 27 मार्च, गणित
- 28 मार्च, समाजशास्त्र
- 29 मार्च, म्यूजिक वोकल व वाद्य यंत्र- 30 मार्च, फाइन आर्ट
- 1 अप्रैल, इतिहास, बायोलॉजी
- 2 अप्रैल, मिलिटरी साइंस, डांस, साइकोलॉजी
--------------------

जिला शिक्षा अधिकारी ने ये दिए निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए है कि जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य जो डेटशीट जारी की गई है। उसको ध्यान में रखते हुए कक्षाओं की विशेष ढंग से पढ़ाई करवाएं। वहीं, शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों को सुबह की प्रार्थना में न बुलाकर उन्हें तैयारी करवाएं। विद्यार्थियों के समूह बनाकर पढ़ने के लिए प्रेरित करें। वहीं जो विद्यार्थी पढ़ने में ज्यादा कमजोर उन पर विशेष ज्यादा ध्यान दिया जाए और अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उनकी तैयारी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------


हरियाणा बोर्ड की ओर से दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाओं के लिए योजना बनाकर विद्यार्थियों को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। --- ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed