{"_id":"636d33d75b3d9a02795dffa7","slug":"disturbance-voting-will-be-held-again-at-booth-number-98-of-dabwali-area-sirsa-news-hsr6467951171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी : डबवाली क्षेत्र के बूथ नंबर 98 पर दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी : डबवाली क्षेत्र के बूथ नंबर 98 पर दोबारा होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान डबवाली क्षेत्र के एक बूथ पर प्रशासन ईवीएम भेजना ही भूल गया। चुनाव अधिकारी ने डबवाली क्षेत्र के बूथ नंबर 98 पर 12 नवंबर को दोबारा मतदान कराए जाने का फैसला किया है।
बुधवार को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव हुए। इस दौरान डबवाली ब्लॉक समिति के चुनाव में बूथ नंबर 98 पर चुनाव में अव्यवस्था सामने आई। गांव गंगा के वार्ड 19 के उम्मीदवार दीपा सिंह और रवि सिंह ने डबवाली पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी को शिकायत भेजकर मामले की जानकारी दी। दोनों ने बताया कि डबवाली के पंचायत समिति के वार्ड 19 व 20 के उम्मीदवार के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके तहत वार्ड 19 को गांव गंगा के एक से 20 तक शामिल किया गया। गिंदड़खेड़ा के वार्ड से 1 से 5 तक वार्ड 20 में थे। गांव गंगा के वार्ड नंबर 10 और 11 को वार्ड 20 में शामिल कर दिया गया। ऐसे में उम्मीदवारों की ईवीएम नहीं पहुंची। उन्होंने यहां दोबारा चुनाव करवाए जाने की मांग की। इस पर फैसला हुआ कि डबवाली ब्लॉक के बूथ 98 पर दोबारा मतदान होगा। वहीं, उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध जांच के आदेश दे दिए हैं।
डबवाली ब्लॉक समिति के चुनाव के दौरान बूथ नंबर 98 पर तकनीकी समस्या के कारण गड़बड़ी हुई है। इस बूथ पर दोबारा चुनाव करवाए जाने का फैसला हुआ है। साथ ही लापरवाही किस स्तर पर हुई है, इसकी जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, डीडीपीओ, सिरसा।