{"_id":"3ac7a54b9baa9c66b79f11827f7b88c3","slug":"district-level-sports-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय महिला खेल उत्सव
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं पंचायत विभाग की ओर से शुक्रवार को शहीद भगत सिंह
विज्ञापन
स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
समापन अवसर पर सभी विजेता व उपविजेता रही खिलाड़ियों को नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित भी किया गया है। इस प्रतियोगिता में सभी खंडों से विजयी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता के तहत करवाए गए मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में मौजूखेड़ा की सरोज ने पहला, बनवाला की बिमला ने दूसरा व माधोसिघाना की कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
300 मीटर दौड़ में भुर्टवाला की फालतु ने प्रथम, मटदादू की राजबीर कौर ने द्वितीय व लंबी की वीरपाल कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि 400 मीटर दौड़ में भुर्टवाला की पूजा, रोड़ी की वीरजीत कौर व लंबी की अको रानी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
मटका रेस में जेजे कॉलोनी की सरस्वती ने पहला, गोशाला मोहल्ला की चंद्रकला ने दूसरा व कंवरपुरा की निर्मला ने तीसरा स्थान हासिल किया। पटेटो रेस में चाहरवाला की शकुंतला ने पहला, भुर्टवाला की रितू बाला ने दूसरा व रंधावा की सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार साइकिल रेस में नेजाडेला कलां की सुनीता ने पहला, रघुआना की वीरपाल कौर ने दूसरा व गौशाला मोहल्ला की मीनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होकर विजेता व उप विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी जिला स्तर पर अव्वल रही हैं उन्हें अब राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। पुरस्कार के रूप में प्रथम को एक हजार रुपये, द्वितीय को साढे़ सात सौ रुपये व तृतीय स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी को पांच सौ रुपये प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में सभी खंडों से खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी रही खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चक्कर खाकर गिर पड़ी दौड़ रही प्रतिभागी
दूसरी ओर जब लड़कियां चार सौ मीटर दौड़ में भाग ले रही थी तो कुछ प्रतिभागी चक्कर खाकर गिर पड़ी, जिन्हें ट्रैक से उठाकर बाहर लाया गया। जब प्राथमिक उपचार के लिए टीम को बुलाया तो वहां पर कोई मौजूद नहीं था, बाद में अध्यापिकाओं ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाए।