फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   District level speed competition today, one thousand students will show their skills

Sirsa News: जिलास्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता आज, एक हजार विद्यार्थी दिखाएंगे कौशल

Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
District level speed competition today, one thousand students will show their skills
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी में सुबह नौ शुरू होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर के राजकीय प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थी मंगलवार को रफ्तार प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता सुबह नौ बजे राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी में होगी। इसमें 1,000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा में सुधार और शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निपुण हरियाणा मिशन की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए पढ़ने की दक्षता को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए राजकीय स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए रफ्तार प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में पढ़ने के प्रवाह को जांचा जाएगा। प्रतियोगिता में टंग ट्विस्टर, उल्टा पठन, और गति में पठन जैसी कई रोचक चुनौतियां शामिल की गई हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भाषा में पारंगत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मापदंड
कक्षा, मापदंड
पहली : 30 शब्दों का सही उच्चारण, अर्थ के साथ पढ़ने और बोलने के लिए एक मिनट का समय।
दूसरी : 45 शब्दों की कहानी का पठन एक मिनट में और छोटी कहानियों का रिले पठन पांच मिनट में करना होगा।
तीसरी : 60 शब्दों की कहानी को एक मिनट में पढ़नी होगी।
चौथी : 80 शब्दों की कहानी व उल्टा पढ़ने के लिए एक-एक मिनट का समय मिलेगा।
पांचवीं : 100 शब्दों की कहानी एक मिनट में पढ़नी होगी, साथ ही इतना ही समय उल्टा पठन के लिए मिलेगा।

वर्जन
रफ्तार प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी विद्यालय में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगी, जिसमें जिलेभर के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed